✕
'कुछ है तो दिखाओ वरना डराओ मत'
By EditorialPublished on
कांग्रेस (congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि भाजपा (bjp) वाले कहते हैं कि हमारे पास लाल, पीली और काली डायरी है। जिसको लेकर डराते रहते हैं लेकिन मैं आज कहना चाहता हूं कि अगर डायरी में कुछ है तो दिखा दो वरना डराओ मत। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) कहते हैं डरो मत तो हम उसी पर चलते हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राजस्थान को कुछ नहीं दिया है। खरगे का यह बयान अमित शाह (amit shah) को जवाब माना जा रहा है। हाल ही में अमित शाह ने सवाई माधोपुर (Sawai

x

कार्यालय संवाददाता जयपुर | कांग्रेस (congress) अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि भाजपा (bjp) वाले कहते हैं कि हमारे पास लाल, पीली और काली डायरी है। जिसको लेकर डराते रहते हैं लेकिन मैं आज कहना चाहता हूं कि अगर डायरी में कुछ है तो दिखा दो वरना डराओ मत। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी (rahul gandhi) कहते हैं डरो मत तो हम उसी पर चलते हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने राजस्थान को कुछ नहीं दिया है। खरगे का यह बयान अमित शाह (amit shah) को जवाब माना जा रहा है। हाल ही में अमित शाह ने सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में लाल डायरी जिक्र सीएम गहलोत (CM Gehlot) को निशाने पर लिया था।
परिवारवाद के नाम पर बरगलाने की कोशिश करती है
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को गुलाबपुरा (Gulabpura), भीलवाड़ा (Bhilwara) में किसान सम्मेलन (Kisan Sammelan) को संबोधित करते हुए भाजपा (bjp) पर जमकर निशाना साधा। खड़गे ने कहा कि भाजपा कांग्रेस के किए हुए कामों को रोकने में विश्वास रखती है। भाजपा वालों के पास कांग्रेस को गाली देने के सिवा कोई काम नहीं है। खरगे ने कहा कि किसानों को जमीन का हक कांग्रेस ने दिया और हम पूछते हैं कि 70 सालों में क्या किया। खरगे ने कहा कि कांग्रेस कभी झूठ नहीं बोलती है। और भाजपा परिवारवाद के नाम पर बरगलाने की कोशिश करती है।
इंडिया नाम से ही घबरा गए
खरगे बोले संविधान में लिखा है इंडिया (India) मतलब भारत (Bharat) और हम पिछले 2 साल से भारत जोड़ो (Bharat Jodo yatra) बोल रहे हैं और साढ़े चार हजार किलोमीटर तक यही संदेश पहुंचाया और यही आगे पहुंचा रहे हैं। खरगे ने कहा कि देश को आजाद करवाने वाले हम हैं, देश को बचाने वाले भी हम हैं क्योंकि भाजपा ने देश की आजादी के लिए क्या किया । खड़गे ने कहा कि हमने सभी को मिलाकर एक संगठन इंडिया बनाया। लेकिन ये लोग उस पर भी एतराज करते है। अगर जयनारायण व्यास और मोहन लाल सुखाड़िया नहीं होते और सेंट्रले में नेहरू (nehru) नहीं होते तो राजस्थान में विकास नहीं हो पाता।

Editorial
Next Story
Related News
X
