Minor Assault Case, Sexual Assault Allegations, Udaipur Minor Assault Incident, Court Sentences Assailant, Minor Girl Abused in Shop, Criminal Offense in Udaipur, Rape Accusations Udaipur, Arrest and Legal Proceedings Udaipur Police Action, Rape Case Verdict, Minor Pregnancy Due to Assault, Criminal Threats and Harassment, Udaipur Police Investigation, Charges Against the Assailant, Legal Action Against Perpetrator, Udaipur Assault Case Update, Udaipur Court Verdict, Udaipur Minor Rape Case, Udaipur Police
(प्रातः काल संवाददाता)
उदयपुर । सलूंवर थाना पुलिस (Salunwar Thana Police) ने गेहूं पिसाने गई नाबालिग किशोरी को दुकान में बंद कर चाकू की नोंक पर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोर्ट ने जेल भेज दिया। थानाधिकारी प्रदीप सिंह बीठू ने बताया कि किशोरी के दादा ने रिपोर्ट दी कि उसका बेटा अहमदाबाद में मजदूरी करता है। जिसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी है, जो दादा के साथ रहती है और 10वीं कक्षा में पढ़ती है। दिसम्बर 2022 में उसने पोती को गेहूं पिसाने के लिए डांगीवाड़ा कजलैया सलूंबर निवासी वालुराम उर्फ वाला पुत्र धन्ना मीणा की चक्की पर भेजा था। पोती वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे पानी पिलाने के लिए कहा। पोती पानी लेने चक्की में गई तो आरोपी ने गेट बंद कर छेड़छाड़ की। पोती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया। पोती ने डर से घर पर किसी को नहीं बताया। इस बीच पोती गर्भवती हो गई। जिसका पता जुलाई माह में चला। दादा ने बेटे को बुलाया। 22 जुलाई को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे तो जांच में पोती का 3 माह का गर्भवती होना पाया। बेटे ने आरोपी से जाकर बात की तो उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने 3 सितम्बर को आरोपी को गिरफ्तार किया। इसे पोक्सो-1 कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।
Editorial

Editorial

Next Story