Rohit Sharma, Asia Cup 2023, India, nepal, Cricket match, Record-breaking century, Batting performance, Super Four, Cricket records, Indian cricket team, Victory, Asia Cup history, Captain, Career milestones, Sports news, Cricket tournament, Match results, Player statistics, Cricket records, Scorecard, Cricket highlights, Rohit Sharma Asia Cup 2023 Nepal, 10th half-century, Sachin Tendulkar, Virat Kohli, 147-run partnership, 10-wicket win, Super 4, Record
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सोमवार को नेपाल के खिलाफ एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के पांचवें मैच में अर्धशतक जमाकर एक धांसू रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा एशिया कप इतिहास (Rohit Sharma Asia Cup History) में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित शर्मा ने एशिया कप इतिहास में अपना 10वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने अपने वनडे करियर का 49वां पचासा जमाया। भारतीय कप्तान ने सोमपाल कामी द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मिड ऑन के ऊपर से चौका जमाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 39 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्के की मदद से पचासा पूरा किया।
दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ा
रोहित शर्मा से पहले एशिया कप में सबसे ज्यादा अर्धशतक जमाने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था। तेंदुलकर ने एशिया कप इतिहास में 9 अर्धशतक जमाए थे। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली काबिज हैं, जिन्होंने एशिया कप इतिहास में 8 अर्धशतक जमाए हैं।
रोहित - शुभमन की शतकीय साझेदारी
रोहित शर्मा (74*) और शुभमन गिल (67 *) ने नेपाल के खिलाफ 147 रन की मैच विजयी साझेदारी की। पल्लेकले स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में नेपाल ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 48.2 ओवर में 230 रन पर ऑलआउट हुई। जवाब में बारिश के कारण भारत को 23 ओवर में 145 रन का संशोधित लक्ष्य मिला । रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भारतीय टीम को कोई नुकसान नहीं होने दिया और 17 गेंदें शेष रहते 10 विकेट की जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के सुपर- 4 राउंड में प्रवेश किया। भारतीय कप्तान ने महज 59 गेंदों में 6 चौके और पांच छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। वहीं शुभमन गिल ने 62 गेंदों में 8 चौके और एक छक्के की मदद से 67 रन बनाए थे।
भारतीय टीम ने बनाया रिकॉर्ड
एशिया कप इतिहास में 8 या ज्यादा विकेट से जीत दर्ज करने के मामले में भारतीय टीम नंबर-1 पर काबिज है। भारत ने एशिया कप इतिहास में 16 बार 8 या ज्यादा विकेट के अंतर से जीत दर्ज की। इस लिस्ट में पाकिस्तान और श्रीलंका संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर काबिज है।
Editorial

Editorial

Next Story