Pratahkal-Northeast Frontier Railway wins PMI South Asia Award

मालीगांव : एक ऐतिहासिक क्षण में, पूर्वोत्तर सीमा रेल (Northeast Frontier Railway) ने अपनी प्रविष्टि "हाथियों के जीवन को बचाने के लिए इंट्रुशन डिटेक्शन सिस्टम" से माइक्रो प्रोजेक्ट ऑफ द ईयर के लिए पीएमआई साउथ एशिया अवार्ड (PMI South Asia Award) हासिल किया है। पू. सी. रेल को 2 सितंबर, 2023 को चेन्नई में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार मिला। यह पहली बार है जब रेल मंत्रालय के अधीन किसी जोनल रेलवे ने वर्ष 2009 में इसकी स्थापना के बाद यह पुरस्कार जीता है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड या बीईएल ने उपविजेता का पुरस्कार जीता। वर्ष 2022 में, माइक्रो प्रोजेक्ट पुरस्कार आईबीएम ने प्राप्त किया गया था। इस प्रतिष्ठित वार्षिक पुरस्कार में हर साल कई प्रतिष्ठित संस्थान अपने नवाचारों का प्रदर्शन करते हुए भाग लेते हैं। पीएमआई दक्षिण एशिया पुरस्कार कार्यक्रम को क्षेत्र में परियोजना प्रबंधन समुदाय के लिए एक मान्यता के रूप में प्रदान किया जाता है।
इंट्रुशन डिटेक्शन सिस्टम (आईडीएस) हाथियों की सुरक्षा और ट्रेन परिचालन में गतिशीलता में सुधार के लिए एक पर्यावरणीय स्थायी समाधान है। यह प्रणाली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित है और सेंसर के रूप में मौजूदा ऑप्टिकल फाइबर संबंधित स्थानों पर वन्यजीवों की गतिविधियों की जानकारी एकत्र करने के बाद नियंत्रण कार्यालयों, स्टेशन मास्टरों, गेटमैन और लोको पायलटों को अलर्ट प्रदान करने में उपयोगी होगा। यह ट्रैक पर हाथियों के सही समय पर मौजूदगी बताने के लिए डायलिसिस प्रकीर्णन घटना के सिद्धांत पर काम करने वाली ध्वनिक प्रणाली आधारित फाइबर ऑप्टिक का उपयोग करता है। यह एआई आधारित सॉफ्टवेयर मुख्य इकाई के दोनों ओर 40 कि.मी. (यानी कुल 80 कि.मी.) तक असामान्य गतिविधियों की निगरानी कर सकता है। इसके अलावा आईडीएस रेलवे ट्रैक पर रेल फ्रैक्चर, अतिक्रमण का पता लगाने और रेलवे ट्रैक के पास अनधिकृत खुदाई, ट्रैक के पास भूस्खलन आदि के कारण आपदा शमन के संबंध में भी सचेत करने में मदद करेगा।
पश्चिम बंगाल में अलीपुरद्वार मंडल के अंतर्गत डुआर्स क्षेत्र के चालसा - हासीमारा सेक्शन और असम में लामडिंग मंडल के अधीन लंका - हावाईपुर सेक्शन में पू. सी. रेल द्वारा शुरू किए गए आईडीएस के पायलट प्रोजेक्ट की 100% सफलता के बाद, अब इसे पू. सी. रेल के अन्य सभी हाथी गलियारों में चरणबद्ध तरीके से स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 77 करोड़ रुपये की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। यहां यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि रेलवे ट्रैक पर आने वाले कई हाथियों को ट्रेनों की चपेट में आने से बचाने में पायलट प्रोजेक्ट पहले ही बेहद सफल रहा है। भुवनेश्वर स्थित पूर्वी तटीय रेलवे ने भी अपने क्षेत्राधिकार में हाथियों को बचाने के लिए इस सफल मॉडल को अपनाया है।
Editorial

Editorial

Next Story