✕
मुंबई पुलिस को मिली बम की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
By EditorialPublished on
कमाठीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को फोन कर बताया कि कमाठीपुरा (Kamathipura) इलाके में बम (Bomb) लगाया गया है। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और विस्फोटक रखे जाने की धमकी (Threat) देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कमाठीपुरा इलाके में बम रखे जाने की झूठी खबर दी गई थी। अधिकारी के अनुसार, ये फोन सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास किया गया। फोन करने वाले शख्स

मुंबई । कमाठीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक व्यक्ति ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को फोन कर बताया कि कमाठीपुरा (Kamathipura) इलाके में बम (Bomb) लगाया गया है। हालांकि, इस घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और विस्फोटक रखे जाने की धमकी (Threat) देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर कमाठीपुरा इलाके में बम रखे जाने की झूठी खबर दी गई थी। अधिकारी के अनुसार, ये फोन सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास किया गया। फोन करने वाले शख्स ने बताया कि दक्षिणी मुंबई के कमाठीपुरा की 12वीं लेन पर विस्फोटक रखा गया है।
- बम स्क्वायड टीम ने इमारतों की ली तलाशी
इसकी जानकारी मिलते ही मुंबई पुलिस और बम स्क्वायड टीम एक्शन में आई और मौके पर पहुंच इमारतों को खाली कराया गया। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान इमारतों की तलाशी ली गई, लेकिन मौके से कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं किया गया। अधिकारी ने कहा कि नागपाड़ा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने फर्जी कॉल करने वाले शख्स की तलाश शुरू की। उन्होंने वो नंबर ट्रैक किया, जिससे फर्जी कॉल किया था। अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तड़के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
- धमकी वाले फर्जी कॉल से पुलिस परेशान
बार-बार बम की अफवाह वाले फोन कॉल ने मुंबई पुलिस को परेशान कर दिया है। दरअसल हर बार ऐसी सूचना मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाती है। पुलिस टीम मौके पर भेजी जाती है, लेकिन कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं मिलने पर फोन को फर्जी मान लिया जाता है। अब तक कई मामलों में झूठी जानकारी देने वालों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। हाल के दिनों में मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष को कई बार धमकी भरा फोन आ चुका है। पिछले दिनों 26/11 जैसे आतंकी हमले की भी धमकी दी गई थी। इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई थी। चूंकि जाँच में मामले में कुछ संदिग्ध नहीं मिला।

Editorial
Next Story
Related News
X


