✕
कई मांगों को लेकर रेल मंत्री को दिया ज्ञापन
By EditorialPublished on
उदयपुर. नगर संवाददाता | उदयपुर आए केन्द्रीय रेल मंत्री को अश्विनी वैष्णव को भाजपा सहित कई संगठनों ने ज्ञापन देकर रेल के फेरे बढ़ाने की मांग की। भाजपा शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के नेतृत्व में ज्ञापन देखकर मांग की कि उदयपुर से जयपुर के मध्य वंदे भारत ट्रेन जो उदयपुर पहुंच चुकी है एवं ट्रायल भी कंप्लीट हो चुका है, लेकिन शेड्यूल जारी नहीं होने से लंबित पड़ी है इसका शेड्यूल शीघ्र जारी करवा कर प्रारंभ करावे । ज्ञापन में बताया कि उदयपुर से बांद्रा सप्ताह में 3 दिन चलती है इस प्रतिदिन किया जाए। वह वर्तमान में यह
_202309051654246736.jpg)
x
_202309051654246736.jpg)
उदयपुर. नगर संवाददाता | उदयपुर आए केन्द्रीय रेल मंत्री को अश्विनी वैष्णव को भाजपा सहित कई संगठनों ने ज्ञापन देकर रेल के फेरे बढ़ाने की मांग की। भाजपा शहर अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली के नेतृत्व में ज्ञापन देखकर मांग की कि उदयपुर से जयपुर के मध्य वंदे भारत ट्रेन जो उदयपुर पहुंच चुकी है एवं ट्रायल भी कंप्लीट हो चुका है, लेकिन शेड्यूल जारी नहीं होने से लंबित पड़ी है इसका शेड्यूल शीघ्र जारी करवा कर प्रारंभ करावे । ज्ञापन में बताया कि उदयपुर से बांद्रा सप्ताह में 3 दिन चलती है इस प्रतिदिन किया जाए। वह वर्तमान में यह ट्रेन उदयपुर से नीमच, मंदसौर, रतलाम बड़ौदा होते हुए बांद्रा जाती है इसे उदयपुर से अहमदाबाद होकर मुंबई की जाए। ज्ञापन में कहां गया कि दक्षिणी भारत की तरफ से कोई भी ट्रेन वर्तमान में नहीं है जिन ट्रेनों का जो दक्षिण से जुड़ी है और अहमदाबाद में ठहराव है संभव हो तो उन्हें उदयपुर से जोड़ा जाए। उदयपुर में नोखा गांव में एक अंडरपास की सख्त आवश्यकता है जिसका संपूर्ण खर्चा उदयपुर नगर विकास प्रन्यास करने को तैयार है लेकिन अजमेर से स्वीकृति के भाव में लंबित पड़ा हुआ है। अहमदाबाद से जो गुजरात मेल मुंबई के लिए चलती है उसे भी उदयपुर तक बढ़ाने की मांग की गई। उदयपुर सिटी स्टेशन से राणा प्रताप स्टेशन तक एक ही रेलवे ट्रैक है यदि एक ट्रैक और बन जाए और डबल किया जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई की आए दिन ट्रैक पर ट्रेन से पशुओं की दुर्घटना से मृत्यु हो जाती है ट्रैक के आसपास फेंसिंग लगाकर इस दुर्घटना से बचाव का कार्य किया जाए जिससे पशुधन की सुरक्षा हो सके। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, शहर महामंत्री गजपाल सिंह राठौड़, जिला मंत्री दीपक बोल्या, करण सिंह शक्तावत, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मारू, हजारी जैन, विजय आहुजा सहित कई लोग उपस्थित थे ।
ये भी मांगे रखी
इस मौके पर सांसद अर्जुनलाल मीणा और रेल उपयोगर्ता परामर्शदात्री समिति अजमेर मण्डल के सदस्य व अश्विनी बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष जयेश चम्पावत ने केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष अपनी मांगे रखी। अजमेर से सियालदाह चलने वाली ट्रेन जैन तीर्थ सम्मेदशिखर होकर जाती हैं। इस ट्रेन को उदयपुर तक बढ़ाने की मांग की । उदयपुर हरिद्वार के लिए वर्तमान में ट्रेन सप्ताह में 3 दिन ही चलती है, इसे प्रतिदिन किया जाए।
परिवर्तन यात्रा : युवा मोर्चा संयोजक - सह संयोजक मनोनीत
उदयपुर । परिवर्तन यात्रा को लेकर युवा मोर्चा ने महेशपुरी गोरखामी को उदयपुर जिला सयोंजक एवं रणजीतसिंह दिगपाल को सह सयोंजक मनोनीत किया है। उन्होंने उदयपुर शहर विधानसभा में सुरेन्द्र सिंह को परिवर्तन यात्रा संयोजक एवं योगेश वैष्णव को सह सयोजक इसी प्रकार ग्रामीण विधानसभा में वैभव भंडारी को सयोजक एवं इंद्रजीत सिंह को सहयोजक पद पर मनोनीत किया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
