✕
रेलवे प्रशासन की एक लापरवाही और सामान लेकर पटरियों पर कूदने लगे यात्री
By EditorialPublished on
जोधपुर (कास)। रेलवे बोर्ड (Railway board) की ओर से ट्रेन (Train) के स्टेशन (Station) पर आने के समय प्लेटफॉर्म (Platform) नहीं बदलने के सख्त निर्देश दिए गए है। इसके बावजूद जोधपुर रेलवे (Jodhpur Railway) प्रशासन की लापरवाही के कारण ऋषिकेश-ब

x

जोधपुर (कास)। रेलवे बोर्ड (Railway board) की ओर से ट्रेन (Train) के स्टेशन (Station) पर आने के समय प्लेटफॉर्म (Platform) नहीं बदलने के सख्त निर्देश दिए गए है।
इसके बावजूद जोधपुर रेलवे (Jodhpur Railway) प्रशासन की लापरवाही के कारण ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस (Rishikesh-Barmer Express) का अचानक प्लेटफार्म (Platform) बदलने से यात्रियों (Passengers) में भगदड़ मच गई। मामले के अनुसार गाड़ी संख्या 14887 (Train Number 14887) ऋषिकेश से बाड़मेर जा रही थी, जिसमें यात्रा के लिए यात्री रविवार दोपहर जोधपुर रेलवे स्टेशन के दो नंबर प्लेटफार्म पर निश्चिंत होकर खड़े थे ।
रेलवे ने यही तय किया था कि ट्रेन इसी प्लेटफार्म पर आएगी और ट्रेन इंफोर्मेशन डिस्प्ले बोर्ड पर भी यही प्लेटफार्म दर्शा रखा था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जब ट्रेन जोधपुर स्टेशन पर एंटर हुई, अचानक उसका प्लेटफार्म बदल कर एक नंबर कर दिया । इससे यात्रियों में भगदड़ मच गई। लोग पटरियों पर जान जोखिम में डालकर ट्रेन पकड़ने के लिए कूदने और भागने लगे। बाद में यात्रियों की शिकायत पर रेलवे के परिचालन विभाग ने केवल इतनी जानकारी दी कि ट्रेन के आगमन के समय अचानक स्टेशन मास्टर ने प्लेटफार्म बदल दिया ।
वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार के सफर के लिए मुश्किलें उठाने वालों के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें वहां जाने में आसानी रहेगी। जोधपुर से हरिद्वार के लिए अब हर मंगलवार को नई ट्रेन मिलेगी। पश्चिमी रेलवे ने ट्रेन के संचालन की तारीख व टाइम तय कर दिए हैं। जोधपुर के रास्ते भावनगर व हरिद्वार के बीच शुरू होने वाली साप्ताहिक ट्रेन के कारण यह आसानी होगी। इस ट्रेन का पहले उद्घाटन फेरा होगा। फिर यह ट्रेन 4 सितंबर को भावनगर से रवाना होकर 5 सितम्बर की सुबह जोधपुर होते हुए हरिद्वार जाएगी।
नियमित फेरा हरिद्वार से 6 सितंबर व भावनगर से 11 सितंबर से होगा । मालाणी के मुसाफिरों के लिए खुशी की बात यह है कि इस ट्रेन का मोकलसर व समदड़ी में ठहराव होगा। ध्यान रहे कि अभी जोधपुर से हरिद्वार के लिए एक ही ट्रेन बाड़मेर- ऋषिकेश होने की वजह से मुसाफिरों को आसानी से सीट नहीं मिलती है। विशेषकर, दिवंगतों की अस्थियों लेकर हरिद्वार जाने वालों के लिए जोधपुर से सीधी ट्रेन के लिए महज यही विकल्प है।
- Railway administration negligence Rishikesh Badmer Express platform change Jodhpur railway incident Train platform switch chaos Passenger safety concerns Haridwar travel difficulties New Jodhpur-Haridwar train Weekly train service Jodhpur to Haridwar direct train Malani travelers' convenience Deceased passengers' remains transport Railway schedule changes Jodhpur-Haridwar train options Rishikesh-Barmer Express Passengers panic People jumped on the tracks Railway clarification New train for Haridwar Direct train from Jodhpur to Haridwar rajasthan rajasthan kota Train Number 14887Railway Rishikesh Barmer Express

Editorial
Next Story
Related News
X
