Pratahkal-Rohit Sharma-Cricket
एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के अपने दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर टीम इंडिया (India) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन टीम इंडिया की खराब फील्डिंग के चलते पहली 20 गेंदों में ही नेपाल को तीन मौके मिल गए। टीम इंडिया के स्टार फील्डर विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने नेपाल के ओपनर्स के आसान कैच छोड़ दिए। जिसके बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद नाराज नजर आए। ईशान किशन ने जैसे ही नेपाल की पारी का तीसरा कैच छोड़ा तो रोहित भड़क उठे। बता दें कि ईशान ने पांचवें ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर कुशल भुर्तेल का एक आसान कैच विकेट के पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद रोहित ने अपने दोनों हाथ आगे कर बेहद चौंकाने वाला रिएक्शन दिया। जहां एक तरफ गेंदबाज लगातार विकेट के मौके बना रहे थे, वही फील्डर्स को उनका साथ कतई साथ नहीं मिल रहा था। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने टीम को पहली सफलता दिलाई। शार्दुल ने 10वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भुर्तेल को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। लेकिन तबतक वो 38 रन बना चुके थे।
Editorial

Editorial

Next Story