Pratahkal-Citizen felicitation of Governor Gulab Chand Kataria in Mumbai
मुंबई । असम (Assam) का राज्यपाल बनने के बाद पहली बार राजकीय दौरे पर मुंबई (Mumbai) आए गुलाबचंद कटारिया (Governor Gulab Chand Kataria) का मरीन लाइंस स्थित हिन्दी विद्या भवन सभागार में मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा संयोजक नवलसिंह सुराणा के नेतृत्व में नागरिक अभिनंदन किया गया।
कटारिया ने मुंबई के प्रवासियों के साथ रिश्तों की बात को ताजा करते हुए कहा कि वह मुंबई वासियों से पिछले 50 सालों से जुड़े हैं। चुनाव लड़ने में मुंबई के तमाम लोगों ने आर्थिक मदद करके अपना योगदान दिया है l कटारिया ने कहा कि जब-जब में मुंबई आता था, नवलसिंह सुराणा हमेशा मेरे साथ खडे रहे। कटारिया ने कहा कि मैं भी एक सामान्य कार्यकर्ता हूं। ईश्वर की अनुकंपा से मैं आज इस स्थान पर हूं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि मैं आपसे दूर हूं। मुझे राज्यपाल का पद मिला है। पद जीवन में आते और जाते रहते हैं। यह एक व्यवस्था है, लेकिन आपका और मेरा जो संबंध है, वह इन पदों से बडा व महत्वपूर्ण है।

Pratahkal-Mumbai
कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष दक्षिण मुंबई नवल सिंह सुराणा ने कहा कि मुंबई के प्रवासी जब भी विपदाओं से घिरे हैं, भाई साहब ने राजस्थान से आवाज को बुलंद किया है और जरूरत पड़ने पर स्वयं मुंबई आए हैं। आज राज्यपाल के रूप में उनका अभिनंदन करते हुए प्रवासी समाज आनंदित और प्रफुल्लित है। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और जीवन हम सभी के लिए एक प्रेरणा पुंज है।
समारोह में अशोक बोहरा, विनोद वडाला, मोहन लोढा, सुरेश डी सिंघवी, सोहन जैन, विनोद लोढा, शांतिलाल बी जैन, वागड सेवा जन-जागृति संस्थान मुंबई अध्यक्ष नरेन्द्र पाटीदार,सचिव गजानंद मेहता, नवीन चौबीसा,घनश्याम चौबीसा, प्रकाश पाटीदार, प्रकाश उपाध्याय, राजकुमार देसाई, भूपेंद्र पुरोहित, हसमुख पंड्या, राजकुमार देसाई, अरविंद पाटीदार, भावेश पाटीदार, मांगीलाल पंड्या, वासुदेव पाटीदार, ओमकारसिंह सुराणा, प्रवीण सुराणा, जय सुराणा, ईशा मेहता, कल्पना सुराणा, मीठालाल सुराणा, शंकर पोलवाल, प्रकाश जैन, दिनेश जैन, धीरज मदरेचा, सुरेश मांडोत, गोपाल पाटीदार, हिम्मतसिंह,रतन केदावत, कृपाशंकर दवे, प्रकाश प्रजापत, दिलीप प्रजापत, सुरेश पाडीव, भीमसिंह चौहान, सुमेरसिंह झाला, सोहनसिंह डुलावत, अशोक जोशी, बाबूलाल जोशी, अशोक जोशी, राजेश सुराणा, सोहनलाल जैन, अजय सुराणा, सम्पत कटारिया, नानालाल बोहरा, बाबूलाल बोहरा, अशोक मांडोत, लालचंद कांदू, अशोक सुराणा, आशा वडाला, केलाश माडोत, निर्जरा सुराणा, कुनाल सुराणा, अजय सुराना, अशोक सुराणा, रेणु सुराना, जय सुराणा, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत कोठारी, प्रशांत झवेरी, उत्तम शाह, कुमार बोहरा, राजेश सोनी, भरत जैन आदि उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री राज के पुरोहित ने अपने उद्बोधन में मेवाड़ से लेकर असम तक की यात्रा के कई बिंदुओं के बारे में अपनी बात कही। महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने मारवाड़ी भाषा के भाषण में कटारिया की जीवन शैली और राजनीतिक जीवन में उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। संघ के प्रचारक गुणवंत कोठारी ने उनके बचपन और संघ कार्यकाल के दौरान हुई घटनाओं का वर्णन किया। मंजू लोढा ने गांव और बचपन पर आधारित कविता का पाठ करके माहौल को नया स्वरूप प्रदान किया। भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीसी डांगी ने कटारिया द्वारा जैन समाज में किए गए योगदान के बारे में अपने विचार रखे। आयोजन समिति से जुड़े चंद्रशेखर पालीवाल ने भी कटारिया का अभिनंदन किया। कटारिया का नागरिक अभिनंदन पाग स्मृति चिन्ह शाल माला पहनाकर किया गया। मारवाड़ जैन समाज, मेवल प्रवासी संस्था, मेवाड़ संघ, भारत विकास परिषद, तेरापंथ समाज शिशोदा, ठाकुरद्वार संघ, वागड सेवा जन-जागृति संस्थान मुंबई, कोलाबा जैन ज्वेलर्स एसोसिएशन द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाबूलाल बाफना ने व मंगलाचरण रेनू कोठारी ने किया।
Editorial

Editorial

Next Story