Bharatpur District Collector Orders Camps to Increase Number of Beneficiaries
भरतपुर (प्रा.सं.)। जिला कलेक्टर लोकबंधु (District Collector Lokbandhu) द्वारा इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना ( Indira Gandhi Urban Credit Card Scheme) एवं इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना (Indira Gandhi Urban Employment Guarantee Scheme) को लेकर नगर निगम एवं नगर पालिकाओं के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली।
बैठक में शहरी रोजगार की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने डीएलबी द्वारा प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य अनुसार श्रमिक नियोजित करने के निर्देश सभी अधिशाषी अधिकारियों को दिये एवं इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य का 150 प्रतिशत आवेदन प्राप्त करने हेतु सभी नगरीय निकायों को निर्देशित किया है।
उन्होने ने कम लक्ष्य वाले डे- एनयूएलएम कर्मी व अन्य कार्मिकों के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि सभी टीम भावना के साथ काम कर अंतिम पात्र नागरिकों को अधिक संख्या में योजनाओं से जोडने के लिए भरसकप्रयास करें।
उन्होने दोनों योजनाओं के शाखा प्रभारी एवं समस्त संबंधित कार्मिकों को निर्देशित करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए स्थानीय लोगों के पास जाकर कैम्प लगाकर कार्य प्रगति पर लाने के लिए निर्देशित कर सभी नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारियों को बैंक के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने को कहा है। साथ ही योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही जिला कलेक्टर ने इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गांरटी योजना के अंतर्गत काम करने वाले श्रमिकों को समय पर काम मिले एवं समय पर वेतन मिले, जॉब कार्ड के जरिये रजिस्टेशन कर श्रमिकों की संख्या बढाने पर भी निर्देश दिये हैं।
बैठक में आयुक्त बीना महावर, नगर पालिकाओं के ईओ, एसबीआई बैंक, पीएनबी बैंक, बैंक ऑफ बडौदा के प्रतिनिधी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Editorial

Editorial

Next Story