✕
एयर होस्टेस की हत्या, बिल्डिंग का हाउसकीपिंग स्टाफ गिरफ्तार
By EditorialPublished on
मुंबई (Mumbai) में उस वक्त सनसनी मच गई,जब एक अपार्टमेंट में 24 वर्षीय महिला फ्लाइट अटेंडेंट का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला का गला रेतकर उसे मारा गया है। फौरन एक्शन में आई पुलिस ने आवासीय सोसायटी के हाउसकीपिंग कर्मचारी को हत्या (Murder) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

मुंबई । मुंबई (Mumbai) में उस वक्त सनसनी मच गई,जब एक अपार्टमेंट में 24 वर्षीय महिला फ्लाइट अटेंडेंट का शव संदिग्ध हालत में पाया गया। एक अधिकारी ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि महिला का गला रेतकर उसे मारा गया है। फौरन एक्शन में आई पुलिस ने आवासीय सोसायटी के हाउसकीपिंग कर्मचारी को हत्या (Murder) के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान रूपल ओगरे के रूप में हुई है। महिला रायपुर की रहने वाली थी। एयर इंडिया में प्रशिक्षण के लिए वह अप्रैल में मुंबई आई थी। एयर होस्टेस रूपल ओगरे अंधेरी में रह रही थी। उन्होंने बताया कि वह 3 सितंबर (रविवार) देर रात उपनगरीय अंधेरी के मरोल इलाके में कृष्णलाल मारवाह मार्ग पर एनजी कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में मृत पाई गई। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसकी पहचान विक्रम अठवाल के रूप में हुई है। अठवाल पिछले एक साल से आवासीय सोसायटी में हाउसकीपिंग का काम कर रहा था, जहां रूपल ओगरे रहती थी। पुलिस ने बताया कि महिला की कथित तौर पर हत्या करने के बाद आरोपी पवई इलाके के तुंगा गांव स्थित अपने घर पर गया जहां से पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
अधिकारी ने बताया कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने महिला पर कोई यौन हमला किया है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
Next Story
Related News
X



