Pratahkal-A Moving Car Fire on Mumbra Bypass Road
मुंबई । ठाणे (Thane) के मुंब्रा बाईपास रोड (Mumbra Bypass Road) पर एक चलती कार में आग (Moving Car Fire) लग गई। कार में मौजूद सभी सात लोगों को सुरक्षित निकाला गया। ठाणे के नगर निकाय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्थानीय नगर निकाय के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने कहा कि यह घटना रात करीब 10 बजे मुंब्रा बाईपास पर हुई थी। यह हादसा तब हुआ जब परिवार के सभी सदस्य ठाणे शहर की ओर जा रहे थे, तभी अचानक कार में आग लग गई जिसके बाद कार में पूरी से आग धधक उठा और देखते ही देखते कार पूरी तरह जल गई। अधिकारियों ने बताया कि कार में अचानक आग लग गई जिसके बाद उसमें सवार दो महिलाएं और दो पुरूषों के साथ तीन बच्चों को तुरंत वाहन से बाहर निकाला गया। अधिकारी ने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि स्थानीय अग्निशमन कर्मी और आपदा प्रबंधन सेल टीम के सदस्य को जैसे ही सूचना मिली वह मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया, लेकिन कार पूरी तरह से जल गई थी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग किस कारणवश लगा इसका पता भी लगाया जा रहा है।
Editorial

Editorial

Next Story