✕
सनातन धर्म को आईना दिखाने वालों को देना होगा हिसाब : शाह
By EditorialPublished on
केन्द्रीय गृहमंत्री भाजपा (bjp), अमित शाह (amit shah) ने वागड़ (wagad) के प्रयागराज बेणेश्वर धाम (Prayagraj Beneshwar Dham) रविवार को परिवर्तन यात्रा (parivartan yatra) के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर विशाल जन मह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) आगामी चुनावों में अपने अस्तित्व को बचा ले तो बड़ी बात है। गृहमंत्री अमित ने करीब आधे घण्टे के संबोधन में कहा कि डूंगरपुर (Dungarpur) की धरती हमेशा से देशभक्तों की भूमि रही है। वागड़ के वीरो ने महाराणा प्रताप के साथ मिल मुगलों के दां

x
प्रातःकाल संवाददाता डूंगरपुर । केन्द्रीय गृहमंत्री भाजपा (bjp), अमित शाह (amit shah) ने वागड़ (wagad) के प्रयागराज बेणेश्वर धाम (Prayagraj Beneshwar Dham) रविवार को परिवर्तन यात्रा (parivartan yatra) के दूसरे चरण को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर विशाल जन मह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) आगामी चुनावों में अपने अस्तित्व को बचा ले तो बड़ी बात है। गृहमंत्री अमित ने करीब आधे घण्टे के संबोधन में कहा कि डूंगरपुर (Dungarpur) की धरती हमेशा से देशभक्तों की भूमि रही है। वागड़ के वीरो ने महाराणा प्रताप के साथ मिल मुगलों के दांत खट्टे करने का काम किया है।
रास्ता मंच से गोविंद गुरु, महाराणा प्रताप, बप्पा रावल, राणा सांगा, महाराणा कुम्भा को भी याद किया शाह ने यात्रा की रूपरेखा रखी व बताया कि दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा 2500 किलोमीटर तक चलेगी। उन्होंने कहा किए परिवर्तन यात्रा गहलोत सरकार को घर जाने का दिखलाएगी। कांग्रेस और गहलोत सरकार (Gehlot government) पर निशाना साधते हुए उनसे केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा राजस्थान (rajasthan) की जनता को जो दिया उसका हिसाब मंच से मांगा व चुटकी ली कि मैं बनिये का बेटा हूं हिसाब लेकर आया हूं। उन्होंने कांग्रेस भाजपा दोनों का हिसाब जनता के सामने रखते हुए कहा कि सोनिया मनमोहन की सरकार राजस्थान को केवल 1 लाख 60 हजार करोड़ रुपया दिया जबकि 9 साल में मोदी सरकार (Modi sarkar) ने 8 लाख 71 हजार करोड़ रुपया दिया। राजस्थान को केंद्र की सरकार ने रेलवे, सडक़, एयरपोर्ट, हवाई अड्डा, 23 नवीन मेडिकल कॉलेज, सोलर प्लांट के साथ ही 80 लाख किसानों के खातों में 16 हजार करोड़ रुपये सीधे खाते में पहुचाये है। केंद्र राज्य को पैसा भेज रहा है लेकिन राज्य सरकार उसका उपयोग जनता के लिए नहीं कर रही है। वे बोले, कांग्रेस कभी जनता को हिसाब नहीं देगी क्योंकि इन्होंने घोटाले, घपले भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण के अलावा कोई काम नहीं किया । शाह ने कहा कि, 9 साल में मोदी सरकार पर कभी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा। कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति करने के लिए सनातन धर्म (sanatan dharm) का अपमान कर रही है। केन्द्र का बजट गरीब जनता, आदिवासी भाइयो, दलितों व पिछडो के लिए है जबकि आज कांग्रेस इनका अधिकार छीन रही है। शाह ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति चलानी वाली गहलोत सरकार को 2023 में उखाड़ फेकना है। शाह ने महिला सुरक्षा को लेकर भी गहलोत को घेरा। सभा के बाद गृहमंत्री शाह मंच से परिवर्तन रथ यात्रा पर पहुचे ओर पार्टी का झंडा दिखा कर वाहन को रवाना किया। मंच से नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड, मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित शीर्ष नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व शाह धाम स्थित हरि मंदिर गए व पूजा अर्चना कर सन्तों से आशीर्वाद लिया। दोपहर 1 बजे धाम पर स्थित सभा पांडाल पहुंचे। मंच पर शीर्ष नेताओं ने शाह को तीर कमान भेट किया। आसपुर विधायक गोपीचंद मीणा व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित नेताओं ने शाह को मां त्रिपुरा सुंदरी की प्रतिमा भेंट की । शाह के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ (Rajyavardhan Rathore), केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat), प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी (CP Joshi), उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, विधायक गोपीचंद मीणा, पूर्व राज्य मंत्री सुशील कटारा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, यात्रा प्रभारी चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व उदयपुर जिलाध्यक्ष दिनेश भट्ट सहित कई मंत्री, विधायक व स्थानीय नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर शंकरलाल डेचा, ईश्वरलाल सरपोटा, पुष्पा देवी सरपोटा की मौजूदगी रही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि देश के शीर्ष नेता व हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) व अमित शाह के कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचने से ही कार्यकर्ताओं में दौगुनी ऊर्जा का संचार हो जाता है। जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार की देन से डूंगरपुर में रेल चल रही है अब बाँसवाड़ा रतलाम को जोड़ने की तैयारी है।
जोशी ने कहा कि, वागड की धरा ने जब-जब भी राजनीतिक करवट ली है तब-तब कमल का फूल खिला है। मंच पर जैसे ही वसुंधरा राजे पहुंची तो जनता ने गर्म जोशी के साथ नारे लगाते हुए स्वागत किया। राजे ने कहा कि मोदी का कुशल नेतृत्व व शाह के दृढ शक्ति से कश्मीर (Kashmir) में आज यह हालात कर दिए कि वहां पर कोई पत्थर नहीं मार सकता, केंद्र नेतृत्व में राम मंदिर (Ram Mandir) के साथ ही केंद्र की विभिन्न योजनाओं से आमजन को राहत मिला है। राजे ने कहा कि, चाँद पर आज भारत पहुच चुका जो केवल भाजपा की केंद्र सरकार की ही उपलब्धि है । अब केंद्र की भाजपा सरकार अब सूरज पर पहुचने का लक्ष्य है। राजे ने अमृत कलश यात्रा से एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने का इरादा बतलाया ।
साथ ही परिवर्तन यात्रा के प्रारंभ पर मंच से महाराणा प्रताप (Maharana Pratap) ओर राणा पंजा (Rana Panja) को याद किया। राजे ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पेपर लीक से युवाओं का भविष्य बिगडना, भ्रष्टाचार, अपराध के साथ ही जमीन जंगल छीनने का काम कांग्रेस राज में होना बतलाया। बिजली व पानी की समस्या पर राजे ने निशाना साधते हुए बिजली जब घरों में आ ही नही रही तो फिर बिजली फ्री किस काम की।

Editorial
Next Story
Related News
X
