✕
राजे के अचानक पहुंचने पर राजनीतिक सरगर्मियां तेज
By EditorialPublished on
भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) डूंगरपुर (Dungarpur) अचानक पहुंचने पर जहां प्रशासन को आनन फानन में तैयारियां करनी पड़ी, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी अचानक राजे के पहुंचने पर सकते में आ गए। हालांकि सांसद कनकमल कटारा (Kankamal Katara), पूर्व सभापति केके गुप्ता (KK Gupta), पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल (Guruprasad Patel), वेलजी पाटीदार (Velji Patidar), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नागदा (Mukesh Nagda), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत (Rajkumari Praja
_202309041137044471.jpg)
x
डूंगरपुर ( प्रातः काल संवाददाता)। भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) डूंगरपुर (Dungarpur) अचानक पहुंचने पर जहां प्रशासन को आनन फानन में तैयारियां करनी पड़ी, वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी अचानक राजे के पहुंचने पर सकते में आ गए। हालांकि सांसद कनकमल कटारा (Kankamal Katara), पूर्व सभापति केके गुप्ता (KK Gupta), पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुप्रसाद पटेल (Guruprasad Patel), वेलजी पाटीदार (Velji Patidar), वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश नागदा (Mukesh Nagda), महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत (Rajkumari Prajapat), चंद्रलेखा कलासुआ (Chandralekha Kalasua), शंकर श्रीमाल (Shankar Srimal), अजित नागदा (Ajit Nagad), सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने हेलीपेड पर पहुंचकर राजे की आगवानी की। हेलीपेड से राजे उदयविलास पैलेस (Udayavilas Palace) पहुंची जहां उन्होंने पूर्व राज्यसभा सांसद व महारावल हर्षवर्धन सिंह (Maharawal Harshvardhan Singh) व महारानी प्रियदर्शनी (Maharani Priyadarshini) से मुलाकात कर पूर्व महारावल महिपाल सिंह के निधन पर परिवार को संवेदना प्रकट कर ढांढस बंधाया । उदयविलास पैलेस में राजे ने कार्यकर्ताओ से जिले में मौजूदा चिकित्सा,शिक्षा, रोजगार व संसाधनों की टोह ली । उसके बाद पैलेस में खुले उद्यान में कार्यकर्ताओं से विधानसभा वार पार्टी की स्थिति जानी। साथ ही पार्टी में आगामी चुनाव में नवीन चेहरों व जनता के द्वारा पसंदीदा उम्मीदवार को आगे लाने की बात भी सामने रखी। कार्यकर्ताओ को तवज्जो नही देने की बात प्रमुखता से बतायी। राजे ने रात्रि विश्राम उदयविलास पैलेस में किया ।

Editorial
Next Story
Related News
X
