Rajasthan Roadways, Roadways strike, Roadways management, Joint Front, Salary payment, Bus purchase, Recruitment for vacant posts, President Anand Kumar, Rajasthan, Transportation, Bus, Employee, Recruitment, Rajasthan kota, Jaipur, jaipur city, jaipur rajasthan,
जयपुर (कासं ) । राजस्थान राज्य (Rajasthan State) पथ परिवहन निगम (Road Transport Corporation) के अध्यक्ष आनंद कुमार (President Anand Kumar) ने बताया कि कार्मिकों के वेतन, पेंशन एवं सेवानिवृत्ति परिलाभो के नियमित और समयबद्ध भुगतान के लिये 200 करोड़ रूपये के रिर्जव का प्रावधान किया जायेगा । यह प्रावधान राज्य सरकार एवं विभिन्न वित्तीय संस्थाओं के सहयोग से किया जायेगा, जिससे कार्मिकों को वेतन, पेंशन तथा एक माह के सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान प्रत्येक माह के प्रथम कार्य दिवस को किया जा सके।
निगम के इस निर्णय से संयुक्त मोर्च की प्रस्तावित हड़ताल को वापस लिये जाने की आपसी सहमति बनी । इसके लिये संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधियों ने निगम अध्यक्ष आनंद कुमार और प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल का उनकी इस सकारात्मक पहल के लिये आभार जताया। रोडवेज अध्यक्ष रविवार को रोडवेज मुख्यालय पर निगम के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चे के प्रतिनिधि मण्डल के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहें थे । उन्होने बताया कि निगम में एक हजार बसों को शामिल करने के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रति माह एक निश्चित सहयोग राशि (ङ्कलन ) आगामी 5 वर्षों तक प्रदान की जावेगी तथा 5 वर्ष की अवधि पश्चात उक्त बसें निगम की सम्पत्ति होगी। राज्य सरकार के उक्त कार्य से निगम को समुचित बसों की आपूर्ति हो पायेगी एवं आम जनता को नियमित रूप से सुविधापूर्ण परिवहन सुविधा निगम उपलब्ध करा पायेगा।
बैठक में निगम के प्रबंध निदेशक नथमल डिडेल ने रिक्त पदों पर भर्ती की मांग पर बताया कि निगम की ओर से पूर्व में प्रेषित प्रस्ताव की पुनः समीक्षा कर आवश्यकतानुसार लगभग 2800 पदों की भर्ती की अनुमति हेतु प्रस्ताव वित्त विभाग राज्य सरकार को प्रेषित किया जावेगा ।
Editorial

Editorial

Next Story