Rajasthan Assault Protest
चित्तौड़गढ़ ( प्रातः काल संवाददाता)। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कुशासन और जंगल राज में प्रतापगढ़ जिले के धरियावद तहसील के पहाड़ा ग्राम पंचायत में एक गर्भवती महिला को निर्वस्त्र करके घुमाने की घटना को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमानवीय बताते हुए भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा की।
भाजपा द्वारा राजस्थान को शर्मसार कर देने वाली इस घटना के विरुद्ध कलेक्ट्रेट चौराहे पर सरकार के खिलाफ नारे लिखी हुई तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध इस कदर बढ़ गया है कि आए दिन राजस्थान को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। महिला अत्याचार में प्रदेश को देश में नंबर एक बनाने की ज़िम्मेदारी स्वयं कांग्रेस सरकार की है। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा ने कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा के मुद्दे को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के खिलाफ़उत्पीड़न की कोई न कोई घटना सामने आती रहती है। महिलाओ के खिलाफ दुष्कर्म की घटनाएं सबसे अधिक हो रही है। राजस्थान के लोग राज्य सरकार को सबक सिखाएंगे। इस अवसर पर श्रवण सिंह राव, प्रधान देवेंद्र कंवर, सुशील शर्मा, हर्षवर्धन सिंह रूद, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, ओमप्रकाश शर्मा, मनोज पारीक, गोपाल नीलमणि, रश्मि सक्सेना, विमला शर्मा, राजन माली, लोकेश त्रिपाठी, राजेश मोची, प्रदीप बोहरा, गोपाल जाजू, हरीश गुरुनानी, भरत जागेटिया, सिम्पल वैष्णव, सुनीता अग्रवाल, सुनीता शर्मा, मंजू नाहटा, संध्या यागनिक, गायत्री राव आदि उपस्थित थे।
डूंगरपुर । प्रतापगढ़ के धरियावद में एक महिला को निर्वस्त्र कर घूमने के मामला सामने आने के बाद डूंगरपुर में भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा फूट पड़ा। कलेक्ट्री कर पहुंच कर महिलाओ ने हाथों में काली पट्टी बांध कर जमाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राजकुमारी प्रजापत ने बताया की प्रदेश में लगातार महिलाओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बढ़ रहे है, लेकिन गहलोत सरकार आंखे मूंद कर बैठी हुई है। प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है। महिला मोर्चा ने ज्ञापन सौंप कर धरियावद में हुई घटना में आरोपियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग रखी।
Editorial

Editorial

Next Story