✕
बुढ़ापा धन से नहीं संस्कारों से सुधरता है
By EditorialPublished on
ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन द्वारा असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सत्कार किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष ललित संघवी ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नरेश मेहता, शांतिलाल जैन, अमृत संघवी, ललिता संघवी, नवल सुराणा, लालचंद मेहता, ललित बोथरा, चंदन भंसाली आदि उपस्थित रहे।

x

मुंबई । ऑल इंडिया जैन कटारिया फाउंडेशन द्वारा असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सत्कार किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष ललित संघवी ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में नरेश मेहता, शांतिलाल जैन, अमृत संघवी, ललिता संघवी, नवल सुराणा, लालचंद मेहता, ललित बोथरा, चंदन भंसाली आदि उपस्थित रहे।
कटारिया एवं उनकी पत्नी अनिता कटारिया एवं महाराष्ट्र के मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा का सम्मान राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बांधकर और पुष्पगुच्छ दे कर किया गया।
कार्यक्रम में गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मैं स्वयं कटारिया परिवार का सदस्य होने के नाते आज गर्व महसूस करता हूं। उन्होंने कहा कि जब कटारिया संस्था की नींव रखी जा रही थी, उस समय मैंने केवल एक विचार दिया था, बाकी का काम तो सभी सदस्यों ने ही किया है और आज ये ज्ञात हुआ फाउंडेशन से 2700 सदस्य जुड़ गए हैं। इस अवसर पर धर्मेंद्र संघवी, हीरालाल संघवी, अशोक कटारिया, पृथ्वीराज कटारिया एवं महिला मंडल की उपस्थिति रही।

Editorial
Next Story
Related News
X
