✕
किरोड़ी पहुंचे धरियावद, थाना परिसर में धरने पर बैठे
By EditorialPublished on
धरियावद (Dhariavad) थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव (Hill village) में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा (Dr. Kirodi Lal Meena) रविवार दोपहर धरियावद पहुंचे। यहां डा मीणा अपने समर्थकों के साथ उदयपुर (Udaipur) रोड स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस से पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा (Kanhaiyalal Meena) एस टी मोर्चा खेतसिंह मीणा (Khet Singh Meena) आदि के साथ पैदल धरियावद थाने पहुंचे। यहां डा मीणा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान राज्यसभा

x
धरियावद (प्रातः काल संवाददाता)। धरियावद (Dhariavad) थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव (Hill village) में महिला को निर्वस्त्र करने के मामले में राज्यसभा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा (Dr. Kirodi Lal Meena) रविवार दोपहर धरियावद पहुंचे। यहां डा मीणा अपने समर्थकों के साथ उदयपुर (Udaipur) रोड स्थित सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस से पूर्व प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा (Kanhaiyalal Meena) एस टी मोर्चा खेतसिंह मीणा (Khet Singh Meena) आदि के साथ पैदल धरियावद थाने पहुंचे। यहां डा मीणा ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान राज्यसभा सांसद मीणा पीड़िता एवं परिवार से मिलने की मांग पर अड़ गए तथा पीड़ित परिवार से नहीं मिलने देने पर नाराजगी जताते हुए थाना परिसर में अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान डॉक्टर किरोडी लाल ने पीड़िता को 25 लाख की तत्काल सहायता एक घर और पक्की सरकारी नौकरी की मांग रख डाली। इधर धरने पर बैठे राज्यसभा सांसद मीणा ने कहा कि जब तक प्रशासन पीड़िता एवं उसके परिवार से मिलने नहीं देखा तब तक धरने से नहीं उठूंगा । स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन के जिला अधिकारियों ने राज्यसभा सांसद मीणा से समझाईश की ओर पीड़िता एवम परिवार से जिला मुख्यालय पर मिलाने का भरोसा दिलाया जिसके बाद राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त कर जिला मुख्यालय की ओर निकल पड़े।। जिस गांव में हुई घटना वहा के लोग भयभीत लेकिन दोषियों पर करे सख्त कार्रवाई - राज्यसभा सांसद मीणा ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि पीड़िता के साथ जिस गांव में यह घटना हुई उसे गांव के लोग भयभीत है अधिकांश लोग गांव छोड़कर चले गए हैं पुलिस निर्देश निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं करें लेकिन मामले के जो दोषी हे उनको पकड़ सख्त कानूनी कार्रवाई करे ।
थाना परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राज्यसभा सांसद डॉक्टर मीणा ने एक दिन पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) द्वारा पीड़ित पीड़िता को नौकरी एवं 10 लाख की घोषणा पर सवाल पर उठाए तथा कहा कि मुख्यमंत्री 10 लाख रुपए देकर घड़ियाल आंसू बहाकर चले गए। मुखमंत्री बताए पीड़िता को कोणसी नोकरी दे रहे इसका भी खुलास करे। साथ ही उन्होंने महिला के साथ हुई घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया । राज्यसभा सांसद मीणा ने कहा कि मणिपुर की घटना पर हाय तौबा मचाने वाली कांग्रेस इस घटना पर पर्दा डाल रही है। उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एवम प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर भी जमकर प्रहार किए।

Editorial
Next Story
Related News
X
