✕
भाजपा बोली- 'इंडिया' का हिन्दू विरोधी चेहरा उजागर
By EditorialPublished on
तमिलनाडु (Tamilnadu) सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udayanidhi Stalin) के सनातन धर्म (Sanatana Dharma) को लेकर दिए गए बयान पर तमिलनाडु से दिल्ली (Dehli) तक हंगामा मचा हुआ है। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया (Malaria) और डेंगू (Dengue) से करते हुए कहा था कि इसे मिटाना है। उनके इस बयान से कांग्रेस (Congress) ने किनारा कर लिया तो भाजपा ने इसे जीनोसाइड कॉल बताया है, जबकि राजद ने इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग कर दी है। वहीं बयान पर बवाल के बाद डीएमके
_202309041051205679.jpg)
x
नई दिल्ली (एजेंसी)। तमिलनाडु (Tamilnadu) सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन (MK Stalin) के बेटे उदयनिधि स्टालिन (Udayanidhi Stalin) के सनातन धर्म (Sanatana Dharma) को लेकर दिए गए बयान पर तमिलनाडु से दिल्ली (Dehli) तक हंगामा मचा हुआ है। उदयनिधि ने सनातन धर्म की तुलना मलेरिया (Malaria) और डेंगू (Dengue) से करते हुए कहा था कि इसे मिटाना है। उनके इस बयान से कांग्रेस (Congress) ने किनारा कर लिया तो भाजपा ने इसे जीनोसाइड कॉल बताया है, जबकि राजद ने इस बयान के लिए माफी मांगने की मांग कर दी है। वहीं बयान पर बवाल के बाद डीएमके की ओर से भी सफाई आई है।
भाजपा आईटी सेल चीफ अमित मालवीय ने कहा कि वह सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं। मालवीय ने कहा, राहुल गांधी मोहब्बत की दुकान की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस के सहयोगी डीएमके के वंशज सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हैं। कांग्रेस की चुप्पी इस नरसंहार आह्वान का समर्थन है। इंडिया गठबंधन को अगर मौका मिला तो वह हजारों साल पुरानी भारत को नष्ट कर देगा।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shahzad Poonawala) ने कहा, इंडिया गठबंधन (India Alliance) का भारत विरोधी और हिंदू विरोधी चेहरा आज उजागर हो चुका है। जिस प्रकार डीएमके (DMK) नेता उदयनिधि स्टालिन कहते हैं कि न केवल सनातन का विरोध करते हैं, बल्कि उसकी तुलना बीमारियों से करते हैं और उसे नेस्तनाबूद यानी खत्म करने की बात करते हैं। मतलब जिस धर्म 80 फीसदी लोगों की मान्यता है, उसे ही खत्म करना है। उसमें आस्था रखने वाले लोगों को खत्म करना है, यह बात जब वो कहते हैं और इसका समर्थन कांग्रेस के कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) करते हैं। क्या यही मोहब्बबत की दुकान है राहुल गांधी (Rahul Gandhi) । यह कोई हैरानी की बात नहीं है । क्या अब उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) हमें बताएंगे कि क्या वह इन सब बातों से सहमत हैं? मोहब्बत की दुकान नहीं, नफरत के भाईजान हैं।
- कांग्रेस ने उदयनिधि के बयान किया किनारा
उदयनिधि स्टालिन के बयान पर महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा कि इस मामले में कांग्रेस का स्टैंड एकदम स्पष्ट है। हम किसी भी धर्म पर टिप्पणी नहीं करना चाहते या किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) ने संविधान में जो सर्वधर्म समभाव की भूमिका दी है, हम वही भूमिका को लेकर चलते हैं। किसने क्या कहा, वो हमारे हाथ में नहीं है।
- इस बयान को वापस लेना चाहिए : राजद
राजद नेता (RJD leader) मृत्युंजय तिवारी (Mrityunjay Tiwari) ने कहा कि सनातन धर्म पर किसी को सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा, सनातन के नाम पर भाजपा राजनीति भी करती रही है । ये राजनीति का विषय नहीं है। किसी ने इस प्रकार का बयान दिया है तो उन्हें अविलंब सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए इस बयान को वापस लेना चाहिए।
- डीएमके ने उदयनिधि के बयान पर दी सफाई
वहीं इस पर डीएमके प्रवक्ता ने कहा कि हमारे नेता का बयान तोड़- मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने कहा, उदयनिधि स्टालिन के बयान को तोड़-मरोड़कर संदर्भ से बाहर कर दिया। गया है और फेक न्यूज पेडलर ने ट्वीट किया है कि उदयनिधि स्टालिन ने नरसंहार के लिए कहा। यदि प्रधानमंत्री कहते हैं कि कांग्रेस मुक्त भारत तो क्या वह नरसंहार का आह्वान करते हैं? वो कैसे कह सकते हैं कि उदयनिधि स्टालिन ने नरसंहार का आह्वान किया? यह एक फेक खबर है, यह नफरत फैलाने वाला है। जब हम कहते हैं कि हम 'सनातन धर्म' को खत्म करना चाहते हैं तो इसका मतलब है कि हम कठोर जाति व्यवस्था को खत्म करना चाहते हैं ।
- उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज
उदयनिधि स्टालिन की 'सनातन धर्म' के खिलाफ दिए बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वकील ने पुलिस से उदयनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

Editorial
Next Story
Related News
X
