Pratahkal-Anuvrat Vahini Sankalp Yatra in Badlapur
मुंबई । अणुव्रत (Anuvrat) वाहिनी द्वारा बदलापुर क्षेत्र में नैतिकता, नशा मुक्ति एवं सद्भावना का प्रचार प्रचार किया गया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशनलाल मेहता ने नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह संयोजक जसराज छाजेड़ ने नैतिकता, सद्भावना एवं नशा मुक्ति की जानकारी दी। अणुव्रत वाहिनी संयोजक वसंत कुमठ, बदलापुर संयोजक नरेश जैन, मांगीलाल जैन, प्रकाश जैन, जितेंद्र जैन, रमेश जैन, विनोद जैन, उमेश जैन, धर्मचंद जैन, उल्हासनगर संयोजक राजू भाई, अणुव्रत वाहिनी सहसंयोजक ओम चौरडिया, ललित लोढा की उपस्थिति रही।
Next Story