modi
कार्यालय संवाददाता जोधपुर: विधानसभा चुनाव (Vidhansabha election) को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) राजस्थान (Rajasthan) में एक के बाद एक चुनावी दौरे कर रहे हैं। प्र.म. मोदी (PM Modi) 2 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ (chittorgarh) और 5 अक्टूबर को जोधपुर (jodhapur) के दौरे पर होंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok gehlot) के गृहजिले जोधपुर प्रधानमंत्री मोदी कई सौगातें देंगे। वे नई ट्रेन के साथ ही डबलिंग वर्क को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही एयरपोर्ट के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जोधपुर दौरे को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भाजपा नेता व कार्यकर्ता भी इस दौरे को लेकर एक्टिव हो गए हैं। 5 अक्टूबर को प्र. म. के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्र. म. के जोधपुर दौरे की तैयारियों को लेकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत
(Gajendra Singh Shekhawat)
ने सर्किट हाउस में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिशा निर्देश दिए। इससे पहले उन्होंने अपने निवास स्थान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ बैठक ली। पांच वर्ष बाद मोदी जोधपुर में फिर से चुनावी सभा करने पहुंचेंगे। इस बार भी आयोजन रावण का चबूतरा मैदान पर होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गढ़ में जोधपुर को रेल, सड़क व एयरपोर्ट तीनों ट्रांसपोर्ट सेक्टर में विकास को गति देंगे।
जैसलमेर से नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जोधपुर दौरे के दौरान जैसलमेर (Jaisalmer) से नई दिल्ली (New Delhi) के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे वहीं मारवाड़ जंक्शन
( Marwar Junction )
से कामलीघाट (Kamlighat) के लिए हेरिटेज ट्रेन की सौगात देंगे। मोदी रेलवे के दो डबलिंग प्रोजेक्ट का भी इनोग्रेशन करेंगे जिसमें कुचामन से राइकाबाग और कुचामन से डेगाना स्टेशन तक ट्रेक का दोहरीकरण होगा।
एयरपोर्ट टर्मिनल के रैनोवेशन को हरी झंडी
मोदी जोधपुर एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग के रैनोवेशन वर्क को भी हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी जोधपुर एयरपोर्ट पर 307 करोड़ खर्च कर बनाए जा रहे हेरिटेज भवन का शिलान्यास करेंगे। जोधपुर एयरपोर्ट पर 49 एकड़ में विस्तार कार्य होगा। प्लेन की पार्किंग के लिए अप्रोन एरिया बनने के बाद 13 बे बनेंगे, इन बे पर 13 फ्लाइट एक साथ खड़ी हो सकेंगी।
Editorial

Editorial

Next Story