Pratahkal-Maharashtra:Ganeshotsav ended with pomp
मुंबई । महाराष्ट्र (Maharashtra) में दस दिवसीय गणेश महोत्सव (Ganeshotsav) बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई के विभिन्न पंडालों में गणेश महोत्सव की गूंज सुनाई दी । बड़े ही धूम-धाम के साथ गणेश भक्त बप्पा की मूर्तियों को विसर्जित िकया गया। विभिन्न गणेश मंडलों ने ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ भगवान गणेश को विदाई दी। एक भव्य जुलूस के साथ भक्तों ने लालबागचा राजा को विदाई दी और अगले साल उनसे फिर वापस आने की प्रार्थना भी की। देशभर के कई राज्यों में गणेश चतुर्थी बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाती है। गणेश चतुर्थी को भक्तगण भगवान गणेश के जन्म का जश्न मनाते हैं और इसे सबसे लोकप्रिय हिंदू त्योहारों में से एक माना जाता है। यह 10 दिनों तक मनाया जाता है।

Editorial

Editorial

Next Story