Udaipur Ganeshotsav
उदयपुर. प्रातः काल संवाददाता। शहर में दस दिनों से चल रही गणेशोत्सव (Ganeshotsav) की धूम गुरुवार को गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही थम गई। अनन्त चतुर्दशी (Anant Chaturdashi) पर बप्पा को भक्तों से ठाठ बाट के साथ सरवर पर ले जाकर विसर्जन की रस्म अदा की। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के साथ ही गणपति जी के जयघोष से दिनभर शहर की सड़कें गुजायमान रही। अबीर गुलाल और ढोल ढमाकों के साथ झूमते- नाचते गणपति बप्पा (Ganpati Bappa) को विदाई दी गई। शहर के विभिन्न स्थलों ओर गैर सरकारी संस्थानों में बिराजित गणपति को सुबह शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के साथ छप्पन भोग धराए । घरों में चतुर्थी पर बिराजे विहर्ता गणेश को मोदक और लड्डू के भोग के साथ ठाट बाट से अगले साल फिर धूमधाम से आने का वादा लेकर विदा किया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित पांडालों में गणपति के भजनों की गूंज रुक गई। पांडालों में विराजित गणेश को चार पहिया वाहनों में शोभायात्राएं निकाली गई। महिला - पुरुष नाचते और फूल बरसाते हुए सरवर पर लेकर पहुंचे।
गणपति बप्पा महोत्सव के दौरान वार्ड 19 में विनायक नगर मन्दिर में पार्षद मदन सिंह बाबरवाल ने 151 की दिपों की आरती का आयोजन किया।
हुआ अनंत चतुर्दशी उद्यापन
सहस्त्र औदीच्य समाज उदयपुर कार्यकारिणी द्वारा सहस्त्र औदीच्य समाज के लिए प्रथम सामूहिक अनंत चतुर्दशी उद्यापन का आयोजन सेक्टर 13 स्थित आशीष वाटिका में किया गया। कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि उद्यापन में कुल 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया जहां परिवार के हिसाब से हवन यज्ञ के लिए वेदियों पर समस्त उद्यापन कर्ताओं ने अपने-अपने परिवार जनों ने पूरे विधि विधान के साथ अनुष्ठान कर नारियल होमने के साथ यज्ञ संपन्न किया। सामूहिक उद्यापन का अनुष्ठान में सहस्त्र औदीच्य समाज के इतिहास में पहली बार एक साथ, एक समय पर अलग-अलग 12 वेदियों पर संपूर्ण किया ।
श्रीनाथ पालीवाल ब्राह्मण समाज सेवा संस्था, कालका माता रोड उदयपुर द्वारा अनंत चतुर्दशी का सामूहिक उद्यापन कार्यक्रम श्रीराम वाटिका न्यू आरटीओ रोड उदयपुर में संपन्न हुआ। मीडिया प्रभारी महेश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 22 जोड़ों ने भाग लिया और इस समारोह में 800 से अधिक समाज जन और मातृशक्ति ने भाग लिया।
विश्वकर्मा मेवाड़ा सुथार आयड़ उदयपुर बैठक के अनंत चतुर्दशी उद्यापन का कार्यक्रम कालेश्वर ग्रीन के आर बी क्लब गार्डन में संपन्न हुआ। अध्यक्ष जगदीश सुथार ने बताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समाज के सहयोग से 74 जोड़ो ने उद्यापन में भाग लिया। कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया की कार्यक्रम में हर्ष सुथार रोहन सुधार द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी गई।
भव्य शोभायात्रा निकली
बलीचा स्थित आर फाइव भानु कुमार शास्त्री एन्क्लेव सोसायटी में गणेश महोत्सव के समापन कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। अध्यक्ष दिनेश गर्ग ने बताया कि शोभायात्रा एन्क्लेव परिसर से जोगी तालाब तक नाचते गाते हुए विसर्जन स्थल पहुंची जहां गणेश प्रतिमा का विधिवत विसर्जन किया गया। इस दौरान सैंकड़ों गणमान्य निवासी उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story