✕
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 छक्के लगा रोहित ने रचे दो-दो इतिहास
By EditorialPublished on
राजकोट (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI series) के आखिरी मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम (Indian team) को हार मिली, लेकिन भारत ने इस सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा इस सीरीज के आखिरी मैच में टीम के साथ जुड़े थे और इससे पहले दो मैचों में केएल राहुल ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी जिसमें भारत को जीत मिली थी।

x

राजकोट (एजेंसी)। ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI series) के आखिरी मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय टीम (Indian team) को हार मिली, लेकिन भारत ने इस सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा इस सीरीज के आखिरी मैच में टीम के साथ जुड़े थे और इससे पहले दो मैचों में केएल राहुल ने भारतीय टीम की कप्तानी की थी जिसमें भारत को जीत मिली थी।
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन कंगारू टीम का क्लीन स्वीप करने में भारतीय टीम सफल नहीं हो पाई। रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में अच्छी पारी खेली, लेकिन शतक से चूक गए और उन्होंने अपनी पारी के दौरान 6 छक्के लगाए। इन 6 छक्कों की मदद से उन्होंने एक नहीं दो-दो इतिहास वनडे क्रिकेट में रच दिए।
सबसे तेज 550 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने रोहित
रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) में सबसे तेज 550 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह उपलब्धि कंगारू टीम के खिलाफ तीसरे मैच के दौरान 6 छक्के लगाकर हासिल की। रोहित शर्मा ने इस मैच में 57 गेंदों पर 6 छक्के और 5 चौकों की मदद से 81 रन की शानदार पारी खेली। इन 6 छक्कों की मदद से रोहित शर्मा का इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की कुल संख्या 551 हो गई है और वह क्रिस गेल (Chris Gayle) के रिकॉर्ड (Record) को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। गेल के कुल छक्कों की संख्या 553 है और रोहित अगर अगले वनडे में 3 छक्के लगा देते हैं तो वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।
घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम
रोहित शर्मा धरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए और उन्होंने मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भारत की धरती पर रोहित शर्मा ने अब तक कुल 259 छक्के लगाए हैं जबकि मार्टिन गप्टिल ने न्यूजीलैंड में कुल 256 छक्के लगाए थे। वहीं इस मामले में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ही ब्रैंडन मैकुलम हैं जिन्होंने कुल 230 छक्के लगाए थे।
भारत में छक्के लगाने के मामले में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने कुल 186 छक्के लगाए थे ।
घरेलू मैदान पर सभी प्रारूपों में सर्वाधिक छक्के
259 : रोहित शर्मा (भारत)
256 : मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)
230 : ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)
228 : क्रिस गेल (वेस्टइंडीज)
186 : एमएस धोनी ( भारत )
- rohit sharma record-breaking sixes international cricket fastest milestone cricket records six-hitting batting records rohit sharma records sports news indian cricket new zealand martin guptill brendan mccullum chris gayle ms dhoni cricket milestones cricket news news today latest cricket news Rohit Sharma Sixes Record

Editorial
Next Story
Related News
X
