Rajasthan Congress Elections
चित्तौड़गढ़ ( प्रातः काल संवाददाता)। अभा कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि गुजरात मॉडल (Gujarat model) फैल हो गया है। अब पूरे देश में राजस्थान मॉडल (Rajasthan model) की चर्चा हो रही है। अगर दावेदारों को समय रहते संतुष्ट कर लिया और मैनेजमेंट सही रखा तो कांग्रेस (Congress) की सरकार को रीपिट होने से कोई नहीं रोक सकता है। यह बात सर्किट हाउस (Circuit House) में उन्होनें पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। रावत यहां संसदीय क्षेत्र के दावेदारों से चर्चा करने के साथ ही धरातल पर पार्टी के हालात जानने के लिये आये हुए थे। गत दिनों जयपुर दौरे पर आए नेता राहुल गांधी
(Rahul Gandhi)
के राजस्थान विस में टक्कर की चुनाव बात के संबंध में पूछे गए सवाल पर रावत ने कहा कि राहुल गांधी ने सकारात्मक तरीके से बात कहते हुए कहा कि संघर्ष है। यह बात कार्यकर्ताओं की हौंसला अफजाई के लिए कही है क्योंकि हम अति आत्म विश्वास में नहीं रहे। मेहनत से ही सफलता मिलेगी तो इस बार स्पष्ट बहुमत की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए जिताऊ को ही टिकट देना प्राथमिकता है, लेकिन कांग्रेस हर तरह से अच्छे प्रत्याशी के चयन में लगी हुई है। उन्होंने भीलवाड़ा, राजसमंद के बाद अब चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र की विस सीटों का फीडबेक लिया है। प्रत्याशी चयन के लिए अलग अलग वर्क चल रहा है। अब 30 सितंबर को जयपुर में मधुसूदन शास्त्री की अध्यक्षता में पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। इसमें इन दौरे की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। हमारा काम यह है कि सही फीड आलाकमान को देना है। टिकट में पहली प्राथमिकता जिताऊ ही है।
पांचों विधानसभा क्षेत्रों से जताई दावेदारी
चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए सुरेंद्र सिंह जाडावत की ओर से सभापति संदीप शर्मा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट आदि ने दावेदारी पेश की। इसके साथ ही नीतू कंवर भाटी, प्रमोद सिसोदिया, दुष्यंत राज सिंह, गोविंद सिंह, महेंद्र सिंह मेड़तिया ने भी चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से अपने आप को दावेदार बताया। इसी तरह बड़ी सादड़ी क्षेत्र से बद्रीलाल जाट जगपुरा, हनुमत सिंह बोहेड़ा, अभय मेहता, उत्सव भाणावत, नारायण मेंनरिया, लता शर्मा, प्रकाश चौधरी के लव शर्मा ने दावेदारी पेश की। बेगू से पीयूष त्रिवेदी, शशिकांत दशोरा, किशोर धाकड़, मावली से गोवर्धन सिंह, जितेंद्र सिंह चुंडावत, पुष्कर डांगी, सुरेश सुथार, लव पुरोहित, निंबाहेड़ा से सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की टीम ने उनकी ओर से दावेदारी प्रस्तुत की। वल्लभनगर से प्रीति शक्तावत की टीम और पूर्व प्रधान कुबेर सिंह चावड़ा, उंकार लाल मेनारिया आदि ने देवदारी जताई। कपासन से पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा, आनंदी राम खटीक, ललित बोरीवाल, शांतिलाल धोबी, रंजीत लौट, भेरूलाल राव, गणेश जाटोलिया, मांगीलाल बेरवा, और सीमा खटीक आदि ने पर्यवेक्षक से विधानसभा क्षेत्र में अपनी स्थिति से अवगत कराया।
Editorial

Editorial

Next Story