Pratahkal-Politics of Maharashtra:Sanjay Raut did not target CM Eknath Shinde

मुंबई । शिवसेना (यूबीटी) (Shivsena UBT) सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने महाराष्ट्र की राजनीति (Politics of Maharashtra) को लेकर बड़ा दावा किया है। संजय राउत ने कहा है कि एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक अगला चुनाव नहीं जीत पाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने बारिश (Rain) के कारण किसानों (Farmers) को हुए नुकसान को लेकर सीएम एकनाथ शिंदे पर सवाल भी उठाए। संजय राउत ने दावा करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को यह मालूम होना चाहिए कि वह महाराष्ट्र में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाएंगे। उनका एक भी विधायक चुनाव में जीत नहीं पाएगा। इसके साथ ही संजय राउत ने दावा किया कि सीएम एकनाथ शिंदे ने विदेश दौरे पर जाने की योजना बनाई थी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों को भारी बारिश के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है, लेकिन सीएम शिंदे ने विदेश दौरे पर जाने की योजना बनाई थी। संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray ने जब उनकी आलोचना की तो सीएम ने अपनी यात्रा को रद कर दिया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यलाय के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम शिंदे 1 से 8 अक्टूबर तक यूके और जर्मनी की यात्रा पर जाने वाले थे, जिसे स्थगित कर दिया गया है। जल्द ही नई तारीख सामने आएगी। बता दें कि पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे ने शिवसेना से बगावत कर दी थी। जिसक बाद कई विधायक और सांसद शिंदे के साथ चले गए। हालांकि, उस दौरान महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी (MVA) की सरकार थी, जो शिंदे की बगावत के कारण गिर गई थी।
Editorial

Editorial

Next Story