PM Modi Rajasthan Visit
मंडफिया ( प्रातः काल संवाददाता)। प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Modi) की दो अक्टूबर को सांवलियाजी में प्रस्तावित सभा को लेकर स्पेशल ट्रेन से डीआरएम रात को मंडफिया (सांवलिया जी ) पहुंचे और स्थल का अवलोकन किया।
प्रधानमंत्री मोदी के संभावित दौरे को लेकर केंद्र सरकार से जुड़े महकमों ने तैयारी शुरू कर दी है। संभावित सभा और कार्यक्रम (Event) को लेकर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम बुधवार शाम को डीआरएम स्पेशल ट्रेन से चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन (Chittaurgarh Railway Station) पहुंचे। चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन से जुड़े सभी बड़े अधिकारी पहले से ही तैयार थे।
डीआरएम के साथ चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन के अधिकारी मंडफिया पहुंचे। जहां यहां पहुंचने तक काफी अंधेरा हो गया था। यहां सभी ने रेफरल चिकित्सालय के निकट स्थित पार्किंग स्थल का अवलोकन किया है, जहां जलझूलनी एकादशी मेले के कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसके अलावा सांवलिया जी कॉलेज परिसर में भवन के सामने स्थित ग्राउंड भी काफी लंबा चौड़ा है। इसकी सीमा काफी लंबी है जहां सभा होने की संभावना तलाशी जा रही है। इससे पूर्व भाजपा पदाधिकारियों ने भी सभा स्थल का जायजा लिया।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्टूलाल जाट, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, कालूलाल गुर्जर, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, चंद्रभानसिंह आक्या, विट्ठल शंकर अवस्थी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, संभाग प्रभारी दामोदर अग्रवाल, सह संभाग प्रभारी मिथिलेश गौतम, गोपाल कुमावत, चंद्रगुप्त सिंह रविन्द्र श्रीमाली, प्रशांत मेवाड़ा आदि थे।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का करीब 4 साल पहले लोकसभा चुनाव में चित्तौड़गढ़ दौरा हुआ था। दूसरी बार पीएम बनने के बाद मोदी चित्तौड़ नहीं आए। करीब डेढ़ या 2 वर्ष से कई बार पीएम के चित्तौड़गढ़ आने की संभावनाएं बनी थी लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। अब जब राजस्थान विधानसभा चुनाव सिर पर है तथा शीघ्र आचार संहिता भी लग सकती है।
ऐसे में एक बार फिर पीएम मोदी के दौरे की संभावनाएं बन रही है। पीएम के दौरे को लेकर बुधवार को दोपहर बाद में ही प्रशासनिक हलके में चर्चा का दौर था ।
Next Story