Pratahkal-Mumbai-Interpol saved a man who was going to commit Suicide
मुंबई । मुंबई (Mumbai) में एक युवक बुधवार (27 सितंबर) को आत्महत्या (Suicide) करने के ऑनलाइन तरीके खोज रहा था, लेकिन इससे पहले ही इंटरपोल ने मुंबई पुलिस को इसके बारे में सुचित कर दिया। सूचना पाकर मुंबई पुलिस ने युवक को बचा लिया गया। इंटरपोल ने मुंबई पुलिस को बताया कि एक शख्स अपना जीवन समाप्त करने के लिए गूगल पर ‘आत्महत्या करने का सबसे अच्छा तरीका’ खोज रहा है। पुलिस ने बताया कि राजस्थान के रहने वाले 28 साल के शख्स को उपनगरीय मालवणी से बचाया गया। इंटरपोल ने पुलिस से शख्स का मोबाइल नंबर साझा किया था, जिसके आधार पर उसकी लोकेशन पता चल पाई। अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन को आम बोलचाल की भाषा में इंटरपोल के नाम से जाना जाता है। इंटरपोल अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में क्राइम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की मदद करती है। पुलिस अधिकारी ने कहा, “मंगलवार दोपहर को इंटरपोल ने हमें जानकारी दी, जिसके आधार पर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की यूनिट-11 ने बचाव अभियान चलाया।” उन्होंने कहा, “शख्स मलाड पश्चिम के मालवणी का रहने वाला है, जो राजस्थान का मूल निवासी है। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वह दबाव में था क्योंकि वह दो साल पहले का एक आपराधिक केस में अपनी मां की गिरफ्तारी के बाद से जेल से उसकी रिहाई नहीं करा पा रहा था।
  • डिप्रेशन का शिकार था पीड़ित शख्स
पुलिस ने बताया कि शख्स इससे पहले अपने रिश्तेदारों के साथ में मीरा रोड इलाके में रहता था। वह जेल से अपनी मां की रिहाई नहीं करा पा रहा था इसलिए वह अवसाद (डिप्रेशन) में था। उसके मन में जैसे ही जीवन समाप्त करने का विचार आया, उसने आत्महत्या करने के लिए ऑनलाइन तरीका अपनाया।”
Editorial

Editorial

Next Story