✕
निशानेबाजी में चौथा स्वर्ण पदक जीता
By EditorialPublished on
हांगझोउ (एजेंसी)। भारत (India) के सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh), शिव नरवाल (Shiv Narwal) और अर्जुन सिंह चीमा (Arjun Singh Cheema) की तिकड़ी ने पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने निशानेबाजी स्पर्धा (Shooting Competition) में गुरूवार को चौथा पदक जीता। चीन (China) में चल रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) में निशानेबाजी (Shooting) में भारत (India) ने अब तक 4 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

x

हांगझोउ (एजेंसी)। भारत (India) के सरबजोत सिंह (Sarabjot Singh), शिव नरवाल (Shiv Narwal) और अर्जुन सिंह चीमा (Arjun Singh Cheema) की तिकड़ी ने पुरूष 10 मीटर एयर पिस्टल टीम ने निशानेबाजी स्पर्धा (Shooting Competition) में गुरूवार को चौथा पदक जीता। चीन (China) में चल रहे 19वें एशियाई खेलों (Asian Games) में निशानेबाजी (Shooting) में भारत (India) ने अब तक 4 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही एशियाई खेलों में निशानेबाजी में भारत के पदकों की संख्या 13 हो गई है। इससे पहले 2006 में दोहा में भारत के निशानेबाजों ने 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 14 पदक अपने नाम किए थे। सरबजोत सिंह ने क्वालीफाइंग राउंड में 580 के साथ भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर बनाया। अर्जुन सिंह चीमा 578 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर रहे जबकि शिवा नरवाल 576 के स्कोर के साथ 56 निशानेबाजों के बीच 14वें स्थान पर रहे। व्यक्तिगत स्पर्धा में सिर्फ शीर्ष आठ निशानेबाज ही फाइनल में जगह बनाते हैं। हालांकि, तीनों भारतीय निशानेबाजों के 1734 के संयुक्त स्कोर के साथ स्वर्ण पदक दिलाया। वही चीन को (1733) स्कोर के साथ रजत जबकि वियतनाम (1730) ने कांस्य पदक जीता। व्यक्तिगत फाइनल में, सरबजोत सिंह ने चौथे स्थान के लिए 199 का स्कोर बनाया और पदक की दौड़ से बाहर हो गए। अर्जुन सिंह चीमा 113.3 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे। 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत फाइनल में वियतनाम के क्वांग हुई फाम ने (240.5) के साथ स्वर्ण, दक्षिण कोरिया के वोन्हो ली ने रजत (239.4) और उज्बेकिस्तान के व्लादिमीर स्वेचनिकोव ने ( 219.9) कांस्य हासिल किया ।
इस बार एशियाई खेलों (India) में निशानेबाजी स्पर्धाएं एक अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। राइफल, पिस्टल और शॉटगन श्रेणियों में कुल 33 स्वर्ण पदक दांव पर हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
