✕
शहर में गणपति उत्सव : गुलाबसागर में 3 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन
By EditorialPublished on
जोधपुर (कास) । जोधपुर (Jodhpur) में अनंत चतुर्दशी को लेकर आज धूमधाम से गणपति विसर्जन (Ganpati immersion) किया जा रहा है। घरों में भगवान की प्रतिमा का पूजन के साथ अब उन्हें विदाई दी जा रही है। जालोरी गेट चौराहे पर शिव सेना की और से गणपति महोत्सव (Ganpati Festival) के तहत जुलूस निकाला जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हैं। इधर विसर्जन के दौरान हुई कहासुनी को लेकर चौखा में आपस में युवक भिड़ गए। पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया। एक युवक के सिर में चोट लगने से खून बहने लगा।

x

तेज गर्मी में भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कई भक्त छाता लेकर भी गणपति विसर्जन के लिए आए। एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाकर खुशियां मनाई। कई भक्त सिर पर केसरिया साफा और गले में भगवा दुपट्टा डालकर नाचते दिखाई दिए। इस बार जुलूस या शोभायात्रा में भड़काऊ गानों को बजाने की अनुमति नहीं दी गई है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े आज जलाशयों में अराध्य देव गणपति को अगले बरस जल्दी आने की कामना के साथ विसर्जन कर रहे हैं। कई घरों में मिट्टी से बने गणेश का विसर्जन किया गया। गुरुवार को हिंदू और मुस्लिम समाज के दो पर्व एक साथ होने की वजह से भी पुलिस अलर्ट मोड पर रही। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए जालोरी गेट से लेकर विसर्जन स्थल, मस्जिद के आस पास पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। इनमें लगभग 2 हजार के करीब पुलिसकर्मी सहित एडीसीपी, एसीपी सहित थाना अधिकारी भी मोर्चा संभाले हुए हैं। पुलिस विसर्जन के रूट पर गश्त भी कर रही हैं। इससे पूर्व आज मुस्लिम समाज की और से ईद मिलादब्बी के मौके पर सुबह उमेद स्टेडियम से जुलूस निकाला गया। जो सोजती गेट, रेलवे स्टेशन होते हुए जालोरी गेट स्थित ईदगाह पहुंचकर संपन्न हुई। कानून व्यवस्था नहीं बिगड़े इसके लिए पुलिस ने बैठक भी की थी। गुलाबसागर में देर रात दस बजे तक शहर की लगभग 3 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसको देखते हुए यहां माकूल व्यवस्था की गई है।
- City Ganesh Festival Gulabsagar Idol Immersion Anant Chaturdashi Procession Shobhayatra Hindu-Muslim Harmony Police Deployment Security Measures Religious Celebrations Jalore Gate Celebration Public Gathering Festival Observance Peaceful Event Religious Unity India Jodhpur Rajasthan Rajasthan Kota Ganesh Immersion Jodhpur Ganesh Immersion

Editorial
Next Story
Related News
X