Devgarh Police
देवगढ़ (प्रातः काल संवाददाता)। देवगढ़ पुलिस (Devgarh Police) ने दो पिस्टल (Pistol) और पांच जिंदा कारतूस (cartridge) के साथ दो आरोपितों को कि गिरफ्तार (Arrested) किया है। थाना अधिकारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम को मिली सूचना के आधार पर देवगढ़ थाना क्षेत्र के आंजना चौराहे से कालेसरिया जाने वाली रोड पर एक युवक के पास एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस मिले। उक्त युवक से पूछताछ की गई और एक अन्य टीम द्वारा लगातार तलाश कर दूसरे अन्य युवक को डिटेन कर उसकी भी तलाशी ली गई तो उसके पास भी एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस तथा दो उपयोग सुदा कारतूस मिले जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर देवगढ़ थाने में अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए। गिरफ्तार किए गए युवक में तारागढ़ निवासी रविंद्र सिंह पिता भगवान सिंह रावत उम्र 19 वर्ष और दूसरा युवक खेरिया तारागढ़ थाना जवाजा जिला ब्यावर निवासी महिपाल सिंह पिता विजय सिंह रावत उम्र 20 वर्ष से कड़ी पूछताछ की गई और पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम उक्त पिस्टल मध्य प्रदेश के धार जिला से कम पैसे में खरीद कर इधर अधिक पैसे कमाने के लिए बेचना बताया। उक्त मामले में देवगढ़ पुलिस थाना अधिकारी कमलेंद्र सिंह सोलंकी अनुसंधान कर रहे हैं। पुलिस थाना अधिकारी कमलेंद्र सिंह सोलंकी के साथ हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और रोशन लाल सुरेश बाबू सिंह मुकेश चंद डालूराम रामकिशोर शिवराज और रामचंद्र ने आरोपियों को पकड़ने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस थाना अधिकारी ने बताया कि दोनों अभियुक्त गणों द्वारा बिना विद्या लाइसेंस और कागजात के अवैध पिस्तौल वह कारतूस को अपने कब्जे में रखकर खरीद प्राप्त करना और अपनी गैंग के सदस्य बनाकर अपराध कार्य करने की मंशा रखते हैं।
Next Story