Mission 2030
कार्यालय संवाददाता जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने बुधवार से मिशन 2030 (Mission 2030) पर सभा-संवाद और देव दर्शन कार्यक्रम की शुरूआत की। मिशन 2030 (Mission 2030) पर गहलोत (Gehlot) जनता से सीधी बात करेंगे। राजधानी जयपुर (capital jaipur) के ज्वेलर्स, प्रीसियस स्टोन विक्रेताओं, ज्योतिषियों और कारीगरों से सीधी बात कर मुख्यमंत्री गहलोत चौमूं (Chief Minister Gehlot Chaumu) गए जहाँ उन्होंने बागवानों से बातचीत कर 2030 तक का विजन पूछा कि बागवानी सेक्टर को आगे बढ़ाने के लिए क्या किया जाए।
मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार से देव दर्शन की शुरूआत भी की। जयपुर और चौमूं में मिशन 2030 की सभाओं के बाद खाटूश्यामजी और सालासर दौरे पर गए जहां मंदिर में दर्शन किया। खाटूश्यामजी और सालासर में देश भर से श्रद्धालु आते हैं। विधानसभा चुनावों से ठीक पहले गहलोत की देव दर्शन यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।
गहलोत 18 जिलों में मिशन 2030 की सभाएं करेंगे
सीएम गहलोत का जिलों में जाकर सभाएं करने और मंदिर में दर्शन करने का 9 दिन का कार्यक्रम तैयार किया गया है। वे सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही जिले में मिशन 2030 की सभा के साथ देव दर्शन करेंगे। 27 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक गहलोत लगातार दौरे करेंगे।
सीएम गहलोत का जिलों में जाकर सभाएं करने और मंदिर में दर्शन करने का 9 दिन का कार्यक्रम तैयार किया गया है। वे सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, उदयपुर, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही जिले में मिशन 2030 की सभा के साथ देव दर्शन करेंगे। 27 से 30 सितंबर और 3 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक गहलोत लगातार दौरे करेंगे।
बीकानेर में युवाओं के साथ टाउन हॉल करेंगे गहलोत
गहलोत का 28 सितंबर को सीकर के लक्ष्मणगढ़, नागौर के डीडवाना और नागौर में सभा का कार्यक्रम है। 29 सितंबर को हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर में संवाद सभाएं रखी हैं। बीकानेर में युवाओं के साथ टाउन हॉल भी रखा गया है। हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में किसानों से संवाद होगा। बीकानेर में भुजिया कारोबारियों से संवाद कार्यक्रम रखा गया है। 30 सितंबर को बीकानेर और जैसलमेर में संवाद करेंगे। जैसलमेर में होटल कारोबारियों से बातचीत करेंगे।
इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन करेंगे गहलोत
गहलोत जिलों के दौरों में मिशन 2030 की सभाएं करने के साथ प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन और पूजा-पाठ करेंगे। बुधवार को खाटू श्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन के बाद आने वाले दिनों में गहलोत देशनोक में करणी माता मंदिर, बांसवाड़ा के त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, राजसमंद के चारभुजा नाथ मंदिर, नागौर जिले के खरनाल में तेजाजी मंदिर, नाथद्वारा श्रीनाथ जी मंदिर, कल्लाजी मंदिर निंबाहेड़ा में दर्शन करेंगे।
उदयपुर में पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों से सुझाव लेंगे गहलोत
गहलोत का 3 अक्टूबर को कांकरोली, नाथद्वारा और उदयपुर का दौरा प्रस्तावित है। कांकरोली में मार्बल कारोबारियों और नाथद्वारा में पिछवाई पेंटिंग से जुड़े कलाकारों और कारोबारियों से मिलकर सुझाव लेंगे। दोनों ही जगह सभा रखी है। उदयपुर में गहलोत टूरिज्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों के साथ संवाद करेंगे। आदिवासियों के बीच जाकर सुझाव गहलोत ने आदिवासी इलाकों में भी जाकर आदिवासी नेताओं और पशुपालकों से मिलकर मिशन 2030 पर सुझाव लेने का कार्यक्रम रखा है। 4 अक्टूबर को गहलोत का बेणेश्वर धाम में आदिवासी नेताओं के साथ चर्चा का कार्यक्रम है। डूंगरपुर कॉलेज में इसी दिन गहलोत गहलोत आदिवासी खिलाड़ियों से चर्चा करेंगे। बांसवाड़ा में सभा रखी है।
Editorial

Editorial

Next Story