Pratahkal-Molestation of Woman, case registered against accused Auto Rickshaw Driver
मुंबई । नवी मुंबई (Navi Mumbai) में गणेश प्रतिमा के विसर्जन जुलूस में एक महिला के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार (Molestation of Woman) करने के आरोप में एक ऑटो रिक्शा चालक (Auto Rickshaw Driver) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने कहा कि पुलिस ने 24 सितंबर को तुर्भे में हुई घटना के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (किसी महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग, उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाने का इरादा) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, गणेश प्रतिमा का विसर्जन जुलूस तुर्भे नाका से गुजर रहा था, तभी नशे में धुत आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। समाचार एजेंसी के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि आरोपी द्वारा कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने के बाद दोनों के बीच काफी बहस हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Editorial

Editorial

Next Story