✕
सीएम एकनाथ शिंदे की यूके और जर्मनी यात्रा स्थगित
By EditorialPublished on
महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की 1 से 8 अक्टूबर तक होने वाली यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी (United Kingdom and Germany) की यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस बात की जानकारी सीएमओ के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी है। अधिकारी ने कहा कि यात्रा की नई तारीखों पर विचार किया जा रहा है।

x

मुम्बई । महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) की 1 से 8 अक्टूबर तक होने वाली यूनाइटेड किंगडम और जर्मनी (United Kingdom and Germany) की यात्रा स्थगित कर दी गई है। इस बात की जानकारी सीएमओ के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी है। अधिकारी ने कहा कि यात्रा की नई तारीखों पर विचार किया जा रहा है। हालांकि, दौरा स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है। शिंदे को निवेश सम्मेलनों और महाराष्ट्र और जर्मनी के शहरों के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करने के लिए उद्योगों और अन्य विभागों के प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करना था। समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस यात्रा के दौरान, ब्रिटेन से छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) द्वारा इस्तेमाल किए गए बाघ के पंजे के आकार के लोहे के हथियार ‘वाघ नख’ (Bagh Nakh) को वापस लाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने थे। सीएमओ अधिकारी ने कहा कि दौरे के कार्यक्रम के विवरण पर काम किया जा रहा है।
Next Story
Related News
X

