✕
70 लाख की ठगी के तीन आरोपी आंध्रप्रदेश से गिरफ्तार
By EditorialPublished on
जूलर से उधारी पर 70 लाख रुपये कीमत की जूलरी खरीदकर भुगतान नहीं कर ठगी (Fraud) करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) से गि्रफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 800 ग्राम माल बरामद भी किया है।

x

मुंबई । जूलर से उधारी पर 70 लाख रुपये कीमत की जूलरी खरीदकर भुगतान नहीं कर ठगी (Fraud) करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) से गि्रफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 800 ग्राम माल बरामद भी किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार तीन आरोपियों के नाम सत्यनारायण रामनारायण दीक्षित ऊर्फ बीनू डी (48) और उसके सहयोगी तेची निर्मलकुमार व्यंकटरमण ब्रारमंदाचारी (34) और सौम्या कोडा (32) है। सभी को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम (Visakhapatnam) से गिरफ्तार किया है।
इस मामले में शिकायतकर्ता जवेरी बाजार में स्वर्णाभूषण व्यवसायी हैं और उनकी एक मालिकाना दुकान है। मई में बीनू डी ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और बताया कि वह विशाखापट्टनम में एक गोल्ड शोरूम खोलने जा रहा है, जिसके लिये उसे नये स्वर्णाभूषण खरीदने की जरूरत है।
शुरुआती दौर में आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 15 लाख रुपये के आभूषण खरीदे और उनका समय पर भुगतान भी किया। इससे जूलर का भी भरोसा जम गया। इसी क्रम में, आरोपियों ने शिकायतकर्ता से 70 लाख रुपये कीमत के स्वर्णाभूषण उधारी पर लिये और बाद में भुगतान देने की बारी आई तो शिकायतकर्ता के संपर्क क्षेत्र से बाहर हो गये।
शिकायतकर्ता जब अपनी रकम लेने के लिये विशाखापट्टनम पहुंचे तो वहां उन्हें पता चला कि आरोपी का तो कोई दफ्तर भी नहीं है। शिकायतकर्ता और आरोपियों के बीच कूरियर के जरिये सौदे का लेनदेन होता रहा था। हैरान शिकायतकर्ता ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद तीन आरोपियों को विशाखापट्टनम से गिरफ्तार किया गया है।

Editorial
Next Story
Related News
X
