✕
मुख्यमंत्री ने किया लगभग 837 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
By EditorialPublished on
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि विकास के सभी मापदण्डों पर राजस्थान (Rajasthan) देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्य सरकार की नीतियों व योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे का विकास सहित सभी क्षेत्रों में राजस्थान आगे बढ़ा है। गहलोत ने कहा कि उन्हें जोधपुर (Jodhapur) से ही सर्वप्रथम व्यापक स्तर पर जनसेवा के कार्य करने का अवसर मिला। आज जोधपुर में आईआईटी, एम्स जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएं खुली है। विभिन्न विकास कार्यों से जोधपुर की प्रदेश में एक अलग पहचान बनी है। गहलोत सोमवार क
_202309261137581745.jpg)
x
जोधपुर (कार्यालय संवाददाता)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि विकास के सभी मापदण्डों पर राजस्थान (Rajasthan) देश में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। राज्य सरकार की नीतियों व योजनाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे का विकास सहित सभी क्षेत्रों में राजस्थान आगे बढ़ा है। गहलोत ने कहा कि उन्हें जोधपुर (Jodhapur) से ही सर्वप्रथम व्यापक स्तर पर जनसेवा के कार्य करने का अवसर मिला। आज जोधपुर में आईआईटी, एम्स जैसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाएं खुली है। विभिन्न विकास कार्यों से जोधपुर की प्रदेश में एक अलग पहचान बनी है। गहलोत सोमवार को जोधपुर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास तथा राज्य स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक (Rajiv Gandhi Rural and Urban Olympics) खेलों के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जोधपुर शहर एवं जोधपुर ग्रामीण में लगभग 837 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णयों से प्रदेश खेलों में निरन्तर आगे बढ़ रहा है आउट ऑफ टर्न नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों का दायरा बढ़ा है। सभी जिलों में स्थानीय स्तर पर लोकप्रिय खेलों के लिए खेल अकादमियां खोली जा रही है। वहां उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं उपकरणों की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजीव गांधी ओलम्पिक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों की टीमों के बीच कबड्डी मैच देखा। साथ ही, उन्होंने खिलाड़ियों से मिलकर उनको हौसला अफजाई की।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर दौरे के दौरान जसवन्त सागर मण्डोर स्थित सुरपुरा एम्यूजमेंट पार्क का लोकार्पण किया तथा इसका निरीक्षण करते हुए पार्क के विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया। जोधपुर विकास प्राधिकरण द्वारा इस पार्क को विकसित किया गया है। साथ ही, गहलोत ने जोधपुर में सुरपुरा सफारी पार्क (Surpura Safari Park) का लोकार्पण किया तथा उन्होंने पार्क के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारियां ली। उन्होंने आशा जताई की सूरपुरा एम्यूजमेंट पार्क जोधपुर के पर्यटन विकास में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। मुख्यमंत्री ने जोधपुर में आरटीओ आरोबी का भी लोकार्पण किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इस ओवरब्रिज का नाम शेर ए राजस्थान भैरोसिंह शेखावत (Bhairo Singh Shekhawat) के नाम पर ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने मगरा पूंजला स्थित आयुर्वेदिक नर्सिंग कॉलेज में स्थापित की गई श्रीमती लीला देवी की मूर्ति का अनावरण किया एवं कॉलेज परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर अपने उनके दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान आवासन मंडल के पूर्व चेयरमैन व मान सिंह देवड़ा को याद किया। उन्होंने मान सिंह देवड़ा की 12वीं पुण्यतिथि पर जोधपुर के विकास में उनके योगदान को सराहा। उन्होंने घोषणा की कि सम्राट अशोक उद्यान में स्व. मान सिंह देवड़ा की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
खेल एवं युवा मामला मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खेल और खिलाड़ियों को अभूतपूर्व प्रोत्साहन मिला है। इससे खेल प्रतियोगिताओं में मिलने वाले पदकों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। आज राजस्थान खेलो में देश भर में एक मॉडल स्टेट के रूप में उभरा है। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत पद आरक्षित किए गए हैं।
इस दौरान राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्षा श्रीमती कृष्णा पूनिया राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र सोलंकी, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल, राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, विधायक श्रीमती मनीषा पंवार, हीराराम मेघवाल, किसनाराम एवं महेंद्र बिश्नोई पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ पूर्व सभापति रामेश्वर दाधीच, नरेश जोशी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, आमजन एवं जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
