✕
रेल प्रशासन ने लोको पायलट को सचेत करने वाले बहादुर लड़के को किया पुरस्कृत
By EditorialPublished on
मालदा में 12 वर्षीय एक लड़के ने अपनी लाल शर्ट लहराकर तेज रफ्तार एक यात्री ट्रेन (Train) के लोको पायलट (Loco Pilot) को सतर्क करते हुए बारिश (Rain) से क्षतिग्रस्त रेल (Rail) पटरी के हिस्से को पार करने से रोका और अपनी बहादुरी का परिचय दिया।

x

मालीगांव । मालदा में 12 वर्षीय एक लड़के ने अपनी लाल शर्ट लहराकर तेज रफ्तार एक यात्री ट्रेन (Train) के लोको पायलट (Loco Pilot) को सतर्क करते हुए बारिश (Rain) से क्षतिग्रस्त रेल (Rail) पटरी के हिस्से को पार करने से रोका और अपनी बहादुरी का परिचय दिया।
21 सितंबर को भालुका रोड यार्ड पर ट्रैक और अन्य कार्यों का मेनटेनेंस हो रहा था। एक स्थान पर जहां बारिश से मिट्टी और कंकड़-पत्थर बह गए थे। निकटवर्ती गांव के एक प्रवासी श्रमिक का पुत्र मुरसलीन शेख यार्ड में कार्यरत रेल कर्मचारियों के साथ ही मौजूद था। रेल पटरियों के नीचे बारिश से क्षतिग्रस्त हिस्से को देखने पर, उक्त लड़के ने उस समय समझदारी से काम लिया और ड्यूटी पर मौजूद अन्य रेल कर्मचारियों के साथ-साथ अपनी लाल शर्ट लहराते हुए पास आ रही यात्री ट्रेन के लोको पायलट को सतर्क किया।
पू. सी. रेल प्रशासन ने उस बहादुर लड़के को उसकी वीरता के लिए एक प्रमाण पत्र और नकद राशि से पुरस्कृत किया। मालदा उत्तर के सांसद खगेन मुर्मु से साथ कटिहार के मंडल रेल प्रबंधक सुरेंद्र कुमार उक्त लड़के के घर पहुंचे एवं उसे पुरस्कृत करते हुए उसके प्रयास की सराहना की। किशोर होते हुए भी समाज के प्रति लड़के की दृष्टिकोण को पू. सी. रेल सलाम करता है।
Next Story
Related News
X

