chopra
परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी (marrage) के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने उदयपुर (Udaipur) के होटल लीला पैलेस ( Leela Palace) में सात फेरे लिए। कपल ने पंजाबी रीति-रिवाजों के साथ शादी की है। जिसकी तस्वीरें कपल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। सामने आए तस्वीरों में परिणीति और राघव बेहद खूबसूरत लग रहे थे। तस्वीर में दोनों की बिग स्माइल इनकी खुशी साफ बयां कर रही है। परिणीति चोपड़ा और | राघव चड्ढा की शादी में बॉलीवुड से लेकर | राजनीतिक गलियारों से कई वीवीआईपी गेस्ट्स भी पहुंचे थे। वहीं, परिवार के लगभग सभी सदस्य और करीबी दोस्तों तक ने एक्ट्रेस की वेडिंग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । हालांकि जिसकी कमी सबसे ज्यदा सबको खली तो वो थी प्रियंका चोपड़ा, जो अपनी बहन की शादी में नहीं पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा
(Priyanka Chopra)
के परिणीति चोपड़ा की शादी में न आने को लेकर लोग तरह-तरह के कयास भी लगा रहे थे। इसी बीच हाल ही में देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मधु चोपड़ा कैजुअल लुक में दिखाई दे रही हैं। इसी दौरन मधु से बात करते हुए पैप्स ने उनसे प्रियंका के शादी में ना आने को लेकर सवाल पूछ दिया। जिसका जवाब देते हुए देसी गर्ल की मां मधु चोपड़ा ने कहा, 'वो अपने काम में बिजी हैं।' इसके साथ ही मधु आगे परिणीति की तारीफ भी करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि में वो और भी प्यारी लग रही थीं। इसे साथ ही परिणीति ऐसे ही 'खूबसूरत हैं और दुल्हन के जोड़े। मधु ने बताया कि उन्होंने इस शादी को खूब इन्जॉय किया। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा भले ही छोटी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में इंडिया नहीं आ पाई हैं। हालांकि उन्होंने शादी से एक दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए परिणीति चोपड़ा को नए सफर की शुरुआत के लिए बधाई दी थी।
Editorial

Editorial

Next Story