Ramkesh Meena Gangapur Development
गंगापुर सिटी ( प्रा.सं.) । 24 सितम्बर रविवार मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक रामकेश मीना (MLA Ramkesh Meena) ने अपने विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी (Gangapur City) के ग्राम पंचायत अमरगढ़, बूचौलाई, कुनकटा कलां, मीनापाड़ा, खेड़ाबाढ रामगढ़, तलावड़ा, नारायणपुर टटवाड़ा, हीरापुर, सलेमपुर, चूली में करोड़ों रूपयों के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण कर जनता को सौगात दी इस अवसर पर विधायक रामकेश मीना का विकास की गंगा बहाने पर हर ग्राम पंचायत में पलक पांवड़े बिछाकर, माला एवं साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया साथ ही क्षेत्र में करवाये गये विकास कार्यों के लिए विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने प्रत्येक ग्राम पंचायत (Village Panchayat) में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याओं को जाना साथ ही सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी को समस्याओं के निस्तारण के दिशा-निर्देश दिये। इस दौरान विधायक ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी
(Congress Party)
की सरकार है जो गरीबों की हितैषी सरकार है और विकास करना ही इस सरकार की प्राथमिकता है। आप सब के सहयोग से राजस्थान (Rajasthan) में चौथी बार गहलोत सरकार बनने जा रही है। गंगापुर विधानसभा क्षेत्र (Gangapur Assembly Constituency) में किये गये कार्यों को जनता भूलने वाली नही है। किसी भी सरकार के समय इतने विकास कार्य गंगापुर की जनता ने नही देखे । गंगापुर के जिला बनने से विकास के नये दरवाजे खुल गये हैं।
इस अवसर पर पीसीसी सदस्य मुकेश शर्मा, अब्दुल वहाब, डिप्टी एसपी बाबूलाल विश्नोई, विकास अधिकारी अनिता मीना, जलदाय विभाग के एईन अवलोक, बिजली विभाग के जेईन राजेशकुमार, पीडल्ब्यूडी एइन जीतेन्द्रसिंह, वैद्य चूली सरपंच बादाम देवी, कांग्रेस के कालूराम मीना, ग्राम पंचायतों मण्डल अध्यक्ष हिम्मतसिहं राजावत, सरपंचगण लाला अमरगढ़, रामचरण रामजीलाल सैनी, जगदीश सैनी, बूचौलाई, विश्राम भोपा, भानू जांगिड़, दीपचन्द जांगिड़, रूपचन्द माली, हंसराज गुर्जर, कैलाश माली, नारायणपुर राजूलाल माली, बाबूलाल सैनी, सरपंच प्रहलाद गुर्जर, हीरापुर सरपंच, श्यामलाल सैनी एवं सैंकड़ों की संख्या लहरी लट, सलेमपुर सरपंच महेश रैगर, में स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित थे।
Editorial

Editorial

Next Story