✕
लेकसिटी में राघव की हुई परिणीति, विंटेज कार में दुल्हन विदा
By EditorialPublished on
झीलों की नगरी (City of lakes) उदयपुर (Udaipur) एक और शाही शादी का गवाह बना । रविवार को परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध गए। जयमाला के बाद फेरे की रस्म की गई, इस दौरान बारातियों ने उनपर गुलाब के फूल बरसाए । पिछोला झील से राघव दोपहर 3 बजे 18 नावों पर बारात लेकर निकले। इस दौरान अलग-अलग नाव में बाराती मौजूद थे। दिल्ली के बैंड के साथ बाराती नाचते-झूमते हुए लीला पैलेस पहुंचे। बारात में पंजाब (Panjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagvant Man) भी थिरकते हुए नजर आए
_202309251139070054.jpg)
x
उदयपुर. नगर संवाददाता | झीलों की नगरी (City of lakes) उदयपुर (Udaipur) एक और शाही शादी का गवाह बना । रविवार को परिणीति चोपड़ा (Pariniti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) शादी के बंधन में बंध गए। जयमाला के बाद फेरे की रस्म की गई, इस दौरान बारातियों ने उनपर गुलाब के फूल बरसाए ।
पिछोला झील से राघव दोपहर 3 बजे 18 नावों पर बारात लेकर निकले। इस दौरान अलग-अलग नाव में बाराती मौजूद थे। दिल्ली के बैंड के साथ बाराती नाचते-झूमते हुए लीला पैलेस पहुंचे। बारात में पंजाब (Panjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagvant Man) भी थिरकते हुए नजर आए। नाव को भी बड़े शाही अंदाज में सजाया गया था। बारात के लीला पैलेस पहुंचने पर परिणीति के परिवार ने शाही अंदाज में बारातियों का स्वागत किया। इसके बाद वरमाला और फेरे की रस्म हुई।
दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। बारात में राघव के रिश्तेदार और दोस्त जमकर नाचे थे। पंजाब के सीएम भगवंत मान भी बारात में थिरकते दिखे थे। होटल लीला पैलेस में शाम 4 बजे वरमाला हुई। इसके बाद राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे और परिणीति के साथ फेरे लिए। शादी होने के बाद राघव परिणीति को लेकर विंटेज कार में रवाना हुए। होटल लीला पैलेस (Leela Palace) में ही कुछ दूरी पर घूमने के बाद कपल महाराजा सुईट पहुंचा। विदाई के दौरान परिणीति भावुक नजर आईं। 'तेनु लेके मैं जावांगा', 'दुल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' जैसे गानों के साथ परिणीति की विदाई हुई इससे पहले परिणीति ने दोनों भाई और माता- पिता से गले लगकर विदाई ली। इस दौरान तेनु लेके जावंगा और दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है...जैसे गानों पर विदाई हुई। रात को रिसेप्शन हुआ। इधर, शादी के फंक्शन पूरे होने के बाद कपल में अपनी फोटो शेयर की। इसमें राघव काले रंग के सूट और परिणीति पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं।
100 से ज्यादा राजस्थानी साफा करवाए तैयार :
राघव की बारात में शामिल होने वाले सभी मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया था। इसके लिए इवेंट कंपनी ने इन साफों को उदयपुर में ही तैयार करवाया था। सुबह ये साफे होटल में पहुंच गए थे। बताया जा रहा है कि करीब 100 से ज्यादा राजस्थानी साफा तैयार करवाए गए थे। इसके अलावा मेवाड़ी पाग भी तैयार करवाई गई थी।

Editorial
Next Story
Related News
X
