Pratahkal-Mother throws her daughter from 14th floor window; Death
मुंबई । मुलुंड (Mulund) से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी 39 दिन की बेटी को 14वीं मंजिल की खिड़की से फेंक कर मार डाला। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत (Death) हो गई। आरोपित मां मानसिक अवसाद में है और उनका इलाज चल रहा है। मुलुंड पुलिस ने मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इलाज के कारण उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि आरोपित महिला के पिता की पिछले साल मौत हो गई थी और तभी से वह मानसिक तनाव में थीं। आरोपित महिला कहती थी कि उसकी बेटी पर उसके नाना का साया था। वह बार-बार अपने परिवार को कहती थी कि उसके नाना उसे अपने पास बुला रहे हैं। 20 सितंबर को भी यही बात उसने परिवार में दोहराई। उसने 14वीं मंजिल पर स्थित बेडरूम की खिड़की खोली और 39 दिन की अपनी बच्ची को नीचे फेंक दिया। आरोपित महिला के भाई ने बताया कि उसके बहन की शादी नवंबर 2020 में हुई थी। उसने 39 दिन पहले सूरत में बच्ची को जन्म दिया था और वह मुलुंड की एक सोसायटी में अपने भाई के घर रहने के लिए आई हुई थीं।
Editorial

Editorial

Next Story