Mahendra Singh Dhoni
जोधपुर (कास)। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान (Former Captain) और कैप्टन कूल (Captain Cool) के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) रविवार दोपहर को जोधपुर पहुंचे। वे एयरपोर्ट से सीधे उम्मेद भवन के लिए रवाना हुए । वे जोधपुर (Jodhpur) में एक ड्रिंकिंग प्रोजेक्ट (Drinking project) का एड करने आए हैं। धोनी अपने कूल लुक में नजर आए। डार्क ब्लू कलर की टी-शर्ट और कंधे पर बैग लगाए धोनी ने एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही सीधे कार का रुख किया। कई फैंस उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने उनको स्वीकृत नहीं किया । ऐसे में फैंस को निराशा हाथ लगी। बताया जाता है कि धोनी का शेड्यूल 2 दिन तक रहेगा। इस दौरान वे चौपासनी स्कूल में शूट करेंगे। फिलहाल किसी पेय पदार्थ की शूटिंग की जानकारी आई है। चौपासनी स्कूल अपने हैरिटेज लुक के कारण जानी जाती है।
एक दिन पहले ही धोनी के फ्लाइट के अंदर के कुछ फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें वह मुंबई से रांची की फ्लाइट में अपने एक फैन के पास जाकर बैठ जाते हैं। यह फोटो और वीडियो इस फैन ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट पर शेयर किया और लिखा कि विश्वास नहीं हुआ धोनी उनके पास बैठे हैं। कुछ दिन पहले ही एम एस धोनी ने साउथ के सुपरस्टार मोहनलाल के साथ भी क एड शूट किया है। इसकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी शेर की गई। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं है कि जोधपुर में जो ऐड शूट होना है वह भी उसी से जुड़ा हुआ है।
Editorial

Editorial

Next Story