✕
क्या राजस्थान में कांग्रेस को कुछ खटक रहा?
By EditorialPublished on
क्या राजस्थान (rajasthan) में कांग्रेस (congress) को कुछ खटक रहा है। यह सवाल अक्सर उठते रहे हैं। अब कांग्रेस नेता भार राहुल गांधी (Rahul gandhi) का कहना है कि राजस्थान में 'बेहद करीबी मुकाबला नजर आ सकता है। हालांकि राहुल ने कुल मिलाकर आगामी विधानसभा चुनावों (Vidhansabha election) में पार्टी के अच्छा प्रदर्शन करने का यकीन जताया। राहुल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस निश्चित रूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) विधानसभा चुनाव जीत रही है। संभवतः हम तेलंगाना (Telangana) में भी जीत दर्ज क

x

नई दिल्ली (एजेंसी)। क्या राजस्थान (rajasthan) में कांग्रेस (congress) को कुछ खटक रहा है। यह सवाल अक्सर उठते रहे हैं। अब कांग्रेस नेता भार राहुल गांधी (Rahul gandhi) का कहना है कि राजस्थान में 'बेहद करीबी मुकाबला नजर आ सकता है। हालांकि राहुल ने कुल मिलाकर आगामी विधानसभा चुनावों (Vidhansabha election) में पार्टी के अच्छा प्रदर्शन करने का यकीन जताया। राहुल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस निश्चित रूप से मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) और छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) विधानसभा चुनाव जीत रही है। संभवतः हम तेलंगाना (Telangana) में भी जीत दर्ज करेंगे लेकिन राजस्थान में क्लोज फाइट देखी जा सकती है।
बता दें कि कुछ ही महीनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम (mizoram) में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। कांग्रेस की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का किसी भी राज्य में नहीं जीतने का सवाल ही नहीं है। मैं कहूंगा कि अभी हम संभवतः तेलंगाना जीत रहे हैं, हम निश्चित तौर पर मध्य प्रदेश जीत रहे हैं, हम निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ जीत रहे हैं। राजस्थान में बहुत करीबी मुकाबला है और हमें लगता है कि हम जीत जाएंगे। वैसे भाजपा (bjp) भी अंदरखाने में यही कह रही है।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक (karnataka) में एक महत्वपूर्ण सीख ली कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है और इसलिए हमने अपनी बात प्रमुखता से रखकर चुनाव लड़ा। आप आज क्या देख रहे हैं, बिधूड़ी और फिर निशिकांत दुबे, भाजपा यह सब करके जाति जनगणना के मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है । वे जानते हैं कि जाति जनगणना एक बुनियादी चीज है जिस पर चर्चा नहीं चाहते हैं। हर बार जब हम यह मुद्दा लाते हैं तो वे हमारा ध्यान भटकाते हैं लेकिन अब हम सीख गए हैं कि इससे कैसे निपटना है। राहुल ने कहा- अगर आप तेलंगाना चुनाव देखें तो हम विचार-विमर्श तय कर रहे हैं जबकि भाजपा वहां खत्म हो गई है। कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले विचार-विमर्श तय कर रही है।
यदि आप राजस्थान में लोगों से बात करेंगे कि सत्ता विरोधी लहर के लिहाज से क्या मुद्दा है तो वे आपको बताएंगे कि वे सरकार को पसंद करते हैं। हम ऐसी स्थिति में ढल रहे हैं जहां भाजपा मीडिया को नियंत्रित करती है। यह न सोचें कि विपक्षी इसके अनुसार ढलने में सक्षम नहीं है, हम ढल रहे हैं, हम एक साथ मिलकर काम रहे हैं।
राहुल ने दावा किया कि भाजपा ने 21वीं सदी की संचार व्यवस्था पर इस कदर कब्जा कर लिया है कि उसके माध्यम से भारत के लोगों से बात करना व्यवहारिक रूप से असंभव है। भारत जोड़ो यात्रा से सबसे बड़ी सीख यह मिली कि संचार का पुराना तरीका और लोगों से मिलना, जिसे महात्मा गांधी (mahatma gandhi) जी ने आधुनिक युग में शुरू किया था, अन्य लोगों ने भी पुराने युग में आगे बढ़ाया था, वह अब भी काम करता है। भाजपा कितनी भी ताकत लगा ले, उसके मंसूबे कामयाब नहीं होंगे क्योंकि अब लोगों से सीधा संवाद हो रहा है।

Editorial
Next Story
Related News
X
