✕
इंदौर में टीम इंडिया की लगातार 7वीं जीत
By EditorialPublished on 25 Sept 2023 5:30 AM IST
इंदौर (एजेंसी)। भारत (India) ने इंदौर (Indore) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उसने मोहाली के बाद अब यहां दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंदौर में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है। वह पहली बार यहां 2006 में कोई वनडे खेला था। यहां सात वनडे में उसे कभी भी हार नहीं मिली । वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत को दूसरी जीत मिली है। 2017 में टीम इंडिया ने कंगारूओं को पांच विकेट से हराया था।

x
इंदौर (एजेंसी)। भारत (India) ने इंदौर (Indore) में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। उसने मोहाली के बाद अब यहां दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया (Australia) को हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। इंदौर में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है। वह पहली बार यहां 2006 में कोई वनडे खेला था। यहां सात वनडे में उसे कभी भी हार नहीं मिली । वहीं, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारत को दूसरी जीत मिली है। 2017 में टीम इंडिया ने कंगारूओं को पांच विकेट से हराया था।
सीरीज में जीत के साथ ही भारत ने ऑस्ट्रेलिया से इस साल वनडे सीरीज में मिली हार का बदला भी ले लिया । कंगारू टीम ने मार्च में तीन वनडे मैचों की सीरीज (Three ODI match series) में भारत को 2-1 से हराया था। दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला राजकोट में मंगलवार (27 सितंबर) को खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Captain Rohit Sharma), दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli), ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सहित विश्व कप (World Cup) के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे। विश्व कप टीम के अलावा रविचंद्रन अश्विन और वॉशिंगटन सुंदर भी मौजूद रहेंगे। दोनों का विश्व कप से पहले एक और ट्रायल होगा। चोटिल अक्षर पटेल अगर ठीक नहीं होते हैं तो अश्विन या सुंदर को विश्व कप के लिए चुना जा सकता है।
बारिश के कारण दो बार रूका खेल सीरीज का दूसरा मुकाबला भी बारिश से प्रभावित रहा। इस मुकाबले की दोनों पारियों के बीच में बारिश हुई। पहली बार बारिश भारतीय पारी के दौरान आई। उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी के समय भी बारिश के कारण मैच रोकना पड़ा। ऐसे में अंपायर्स ने ऑस्ट्रेलिया को संशोषित लक्ष्य दिया ।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया, लेकिन भारत के टॉप ऑर्डर बैटर्स ने इसे गलत साबित कर दिया। 16 रन पर ऋतुराज गायकवाड (8 रन) का विकेट गंवाने के बाद ओपनर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 200 रन की पार्टनरशिप कर डाली। दोनों ने शतक जमाए।
सूर्या की लगातार दूसरी फिफ्टी
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी जमाई। यह सूर्या की चौथी वनडे हाफ सेंचुरी है। उन्होंने नाबाद 72 रनों की पारी खेली। उन्होंने 37 बॉल पर 194.59 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए । सूर्या की पारी में 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
गिल ने जमाया साल का 5वां शतक
ओपनर शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने वनडे करियर की छठी सेंचुरी जमाई। उन्होंने इस साल का 5वां वनडे शतक जमाया। गिल 104 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 97 बॉल पर 107.21 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए ।
अय्यर का 88 बॉल पर शतक तीसरे नंबर पर खेलने उतरे श्रेयस अय्यर ने वनडे करियर की तीसरी सेंचुरी जमाई। वे 90 बॉल पर 105 रन बनाकर आउट हुए। अय्यर की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
गिल-अय्यर की शतकीय साझेदारी
16 रन पर गायकवाड का विकेट गंवाने के बाद गिल और अय्यर ने 200 रनों की साझेदारी की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 164 बॉल पर 200 रन जोड़े। इस साझेदारी को सॉन एबॉट ने तोड़ा। मजबूत शुरूआत के बाद कप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। सूर्या की आतिशी पारी ने भारत को 400 के करीब पहुंचाया। किशन ने 31 रन का योगदान दिया। यानी कि भारत का बैटिंग डिपोर्टमेंट सफल रहा।
400 रन का टारगेट चेज करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को भी शुरूआती झटके लगे। प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 के टीम स्कोर पर मैथ्यू शॉर्ट और स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखा दी। ऐसे में वॉर्नर और लाबुशेन ने 80 रन की साझेदारी कर पारी संभाली।
हालांकि, 9 ओवर के बाद बारिश ने पिच का मिजाज बदल दिया, अब स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलने लगी। ऐसे में जडेजा और अश्विन की जोड़ी ने कंगारूओं के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी। दोनों ने 6 कंगारू बैटर्स को पवेलियन लौटाया। बचा हुआ काम ईशान के रनआउट और मोहम्मद शमी के विकेट ने कर दिया।
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर ने संयमित बल्लेबाजी की। उन्होंने वनडे करियर की 30वीं फिफ्टी जमाई। वॉर्नर 39 बॉल पर 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 7 चौके और एक छक्के के सहारे 135.90 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
- india australia odi series indore cricket match victory win score batsmen centuries partnership shikhar dhawan kl rahul suryakumar yadav shreyas iyer batting target chase rain toss david warner cricket career fifth century suresh raina steve smith spinners ravindra jadeja ravichandran ashwin jasprit bumrah ishan kishan mohammed shami match summary cricket updates odi match series lead cricket news cricketers sports sportsmanship india vs. australia 2nd odi indian cricket team australian cricket team venue hlokar stadium impressive performance series win rain interruptions sports sports news india news india cricket newsIndia vs Australia

Editorial
Next Story
Related News
X
