✕
नागपुर में बारिश से त्राहिमाम
By EditorialPublished on 25 Sept 2023 5:30 AM IST
नागपुर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश (Rain in Nagpur) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश (Rain) के पानी में सड़कें लबालब हैं। शहर के कई घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश को देखते हुए नागपुर के कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि नागपुर में 106 एमएम बारिश दर्ज की गई है। नागपुर के मोर भवन बस डिपो में पानी घुस गया । कई बसें पानी के बीच फंस गई । नागपुर महानगरपालिका की तरफ से बचाव कार्य जारी है। नागपुर गोरेवाडा तालाब के दो गेट खोल दिए गए हैं। अंबाजरी

x

नागपुर । नागपुर में रात भर हुई मूसलाधार बारिश (Rain in Nagpur) से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश (Rain) के पानी में सड़कें लबालब हैं। शहर के कई घरों में पानी घुस गया है। भारी बारिश को देखते हुए नागपुर के कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। मौसम विभाग ने बताया कि नागपुर में 106 एमएम बारिश दर्ज की गई है। नागपुर के मोर भवन बस डिपो में पानी घुस गया । कई बसें पानी के बीच फंस गई । नागपुर महानगरपालिका की तरफ से बचाव कार्य जारी है। नागपुर गोरेवाडा तालाब के दो गेट खोल दिए गए हैं। अंबाजरी लेक ओवरफ्लो हो रहा है। नागपुर नगर निगम के अफसरों ने लोगों को सलाह दी है कि जब तक कोई जरूरी काम न हो, घरों में ही रहें। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने ट्वीट करके नागपुर महानगरपालिका के कमिश्नर को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। वहीं, जलजमाव वाले इलाकों में SDRF की टीम पहुंची । अंबाझरी तालाब के ओवर फ्लो होने की वजह से शहर की निचली बस्तियों में पानी भर गया है। बता दें कि महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर, नासिक समेत कई इलाकों में शुक्रवार की शाम से ही बारिश हो रही है। इसमें कहीं मूसलाधार बारिश हो रही है तो कई जगह हल्की बारिश हो रही है। लगातार बारिश होने की वजह से राज्य में जगह जगह जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है। चूंकि मौसम विभाग ने पहले ही यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, ऐसे में बारिश शुरू होते ही बचाव एजेंसियां सक्रिय हो गई ।

Editorial
Next Story
Related News
X
