✕
अयोध्या से रामेश्वरम तक अब लगेंगे 290 शिलालेख
By EditorialPublished on
अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले साल जनवरी में मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है क्योंकि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थानों को भी पहचान दी जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए अशोक सिंघल फाउंडेशन ने योजना तैयार की है। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम से बनी य

x

अयोध्या (एजेंसी)। अयोध्या (Ayodhya) में भव्य राम मंदिर (Ram Mandir) का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले साल जनवरी में मंदिर के गर्भगृह में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारी की जा रही है क्योंकि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। मंदिर निर्माण के साथ ही भगवान राम के जीवन से जुड़े स्थानों को भी पहचान दी जाएगी। इसे ध्यान में रखते हुए अशोक सिंघल फाउंडेशन ने योजना तैयार की है। राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे स्वर्गीय अशोक सिंघल के नाम से बनी यह संस्था अयोध्या से + रामेश्वरम तक के राम वन गमन मार्ग पर 290 शिलालेख स्थापित करेगा। इसकी शुरूआत उनके जन्मदिन 27 सितंबर को अयोध्या के पौराणिक महत्व के स्थल मणिपर्वत से होगी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने यह जानकारी दी, जो अशोक सिंघल फाउंडेशन के ट्रस्टी भी हैं।
300 स्थलों की हुई है पहचान
चंपत राय ने बताया कि पूर्व आयकर अधिकारी राम अवतार शर्मा ने राम वन गमन मार्ग पर करीब 300 प्रमुख धार्मिक स्थलों का शोध किया था। पिंक सैंड स्टोन के इन स्तंभों पर वाल्मीकि रामायण में वर्णित इन स्थलों के महत्त्व व स्थानीय कथाओं का वर्णन अंकित रहेगा। प्रत्येक स्तंभ केवल 120 वर्ग फीट क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे जिसकी अनुमति प्रशासन से ले ली गई है। ये स्थल बेहद अगले महीने आयोजित होने वाले खूबसूरत बनेंगे ।
स्थानीय भाषाओं में होंगे अनुवाद
चंपत राय ने बताया कि ये स्तंभ जिन स्थलों पर लगेंगे, वहां वाल्मीकि रामायण में वर्णित इसके महत्व को संस्कृत भाषा में अंकित किया जाएगा । साथ ही वहां की प्रचलित भाषा में उसका अनुवाद भी रहेगा। जैसे दक्षिण के प्रांतों में तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और अंग्रेजी में अनुवाद किया जा सकता है।
मंदिर में नया सुरक्षा दस्ता तैनात
राम लला की सुरक्षा में गुरूवार को एसएसएफ का नवगठित सुरक्षा दस्ता तैनात कर दिया गया है। राम जन्म भूमि परिसर के रेड जोन, यलो जोन में एसएसएफ के जवानों की तैनाती की गई है। इन जवानों को तैनाती से पहले स्किल और बिहेवियर की विशेष ट्रेनिंग दी गई। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक, अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षा के साथ बेहतर पुलिसिंग का भी अनुभव मिलेगा। इस बीच, अयोध्या में अगले महीने आयोजित होने वाले दीपोत्सव, सिने कलाकारों की रामलीला आदि कार्यक्रमों को लेकर स्स्स्र की और कंपनियों की तैनाती की जाएगी। पहले चरण में तीन कंपनियां रामलला के रेड जोन और तीन कंपनियां यलो जोन में तैनात की गई है।

Editorial
Next Story
Related News
X
