✕
सेहत का खजाना है काजू
By EditorialPublished on
काजू, (Cashews) मीठे से लेकर नमकीन जायकों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ड्राय फ्रूट है और लगभग सबका फेवरेट भी। इसमें | कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काजू प्रोटीन और फैट (Protein and Fat) का बेहतरीन स्रोत होता है, इस वजह से इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। साथ ही कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियां भी दूर रहती है। काजू को एनर्जी का पावर हाउस भी कहते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं काजू से सेहत को होने वाले फायदे...

x
काजू, (Cashews) मीठे से लेकर नमकीन जायकों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ड्राय फ्रूट है और लगभग सबका फेवरेट भी। इसमें | कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। काजू प्रोटीन और फैट (Protein and Fat) का बेहतरीन स्रोत होता है, इस वजह से इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। साथ ही कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियां भी दूर रहती है। काजू को एनर्जी का पावर हाउस भी कहते हैं। सीमित मात्रा में इसका सेवन हर तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है। आइए जानते हैं काजू से सेहत को होने वाले फायदे...
1. हार्ट के लिए हेल्दी
वैसे तो लगभग सारे ही ड्राय फ्रूट्स (Dry Fruits) फायदेमंद होते हैं लेकिन काजू में बायोएक्टिव मैक्रोन्यूट्रिएंट्स (Bioactive Macronutrients) मौजूद होते हैं, जो खासतौर से हार्ट को हेल्दी रखने का काम करता है। तो रोजाना 5-6 काजू जरूर खाएं।
2. डायबिटीज में फायदेमंद
काजू का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखते हैं। इसके सही मात्रा में सेवन से टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) की संभावनाओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
3. हड़ियों को बनाता है मजबूत
काजू में कैल्शियम और मैग्नीशियम (Calcium and Magnesium) की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। जो हड्डियां को मजबूत बनाता है। काजू में मौजूद मैग्नीशियम ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों की रोकथाम में मदद करता है। इसके अलावा जिन लोगों को हड्डियों (Bones) में दर्द की शिकायत रहती है उन्हें तो जरूर काजू का सेवन करना चाहिए। प्रेग्नेंसी महिलाएं (Pregnant Women) अगर काजू का सेवन करती हैं, तो उनके साथ होने वाले बच्चों की हेल्थ भी सही रहती है।
4. नहीं होती एनीमिया की अमस्या
काजू के आहार में लोहा होता है। यह पोषक तत्व पूरे शरीर में ऑक्सीजन को विभिन्न अंगों में पहुंचाने में मदद करता है, और शरीर के कार्य में एंजाइमों के तरीके में भी मदद करता है।
काजू को आहार का नियमित हिस्सा बनाने से थकान, एनीमिया, और यहां तक कि यादृच्छिक संक्रमण के लिए शरीर की संर्वदनशीलता को कम करने में मदद मिल सकती है। एक दैनिक आधार में सिर्फ कुछ नट्स होने से वास्तव में आपके पूरे शरीर के द्वारा स्वास्थ्य के लिए एक लंबा रास्ता तय किया जा सकता है।
5. पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त
काजू खाने से पाचन तंत्र (Digestive System) मजबूत होता है, इसकी वजह से इसमें मौजूद फाइबर। जिससे कब्ज, अल्सर जैसी समस्याएं कोसों दूर रहती हैं। साथ ही वजन भी कट्रोल में रहता है।
6. मसल्स बनाने में फायदेमंद
वैसे काजू मसल्स बनाने में भी मदद करता है। जिन लोगों का वजन नहीं बढ़ रहा अगर वो नियमित रूप से और सही मात्रा में काजू का सेवन करें, तो हेल्दी तरीके से वजन बढ़ता है और मसल्स भी बनती है।
- cashews cashew nuts health benefits heart health diabetes control strong bones anemia prevention digestion muscle building energy fiber weight gain nutrition dry fruits healthy eating dietary tips nuts balanced diet cashew recipes fitness well-being food facts health-conscious healthy living health benefits of eating cashews type 2 diabetes Cashews Health Benefits

Editorial
Next Story
Related News
X
