Saina Nehwal Jodhpur Tour
जोधपुर (कास)। भारत (India) की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी पद्मश्री (Badminton Player Padmashree) व खेल पुरुष्कार (Sports Awards) से सम्मानित सायना नेहवाल (Saina Nehwal) ने अपनी मां और बहन के साथ जोधपुर (Jodhpur) का भ्रमण किया। पिछले सप्ताह नेहवाल परिवार के साथ जैसलमेर और जोधपुर दौरे पर थी। अपनी मां उषा नेहवाल व बहन चंद्राशु के साथ सायना नेहवाल ने जोधपुर के हैरिटेज (heritage) की खूबसूरती को निहारा और घूमने का आनंद लिया। उम्मेद भवन पैलेस (Umaid Bhavan Palace) में रजवाड़ी स्वागत का अनुभव लिया व जोधपुर के फूड को भी टेस्ट किया। सायना ने ताज हरी होटल में ठहरी । बैडमिंटन खिलाड़ी ने 2 दिन जोधपुर का भ्रमण किया और सोशल मीडिया पर फोटो वीडियो शेयर किए। जोधपुर के हैरिटेज के साथ फोटो वीडियो को लोगो ने काफी पसंद किया। सायना ने मेहरानगढ दुर्ग के प्राचीरों की तस्वीरों के साथ ब्लू सिटी
(Blue City)
का नजारा भी पोस्ट किया है। मेहरानगढ (Mehrangarh) में स्थित तोप व छतरियों की तस्वीर उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हेशटैग मेहरानगढ़ फोर्ट से शेयर की। वहीं इंस्टाग्राम (Instagram) पर उम्मेद भवन पैलेस की तस्वीरों को भी शेयर किया है। सायना नेहवाल जोधपुर से पहले जैसलमेर का टूर किया था। वहां तन्नोट माता के दर्शन के साथ जैसलमेर के सम में घूमने का आनंद लिया था। 18 को जोधपुर पहुंची साइना अपने परिवार के साथ ताज हरी महल होटल में ठहरी वहां की भी कुछ फोटो उसने शेयर किए है। 19 को उम्मेद भवन पैलेस पहुंची वहां मैनेजर मनु दीक्षित ने सायना व उसकी फैमिली का स्वागत किया । उम्मेद भवन पैलेस में रजवाड़ी स्वागत को एंजॉय किया और सोशल मीडिया पर 'हेड अ ग्रेट टाइम' टाइटल से पोस्ट किया। जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।
पद्मश्री और खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित है साइना : साइना नेहवाल ने लंदन ओलिंपिक 2012 (London Olympics 2012) में इतिहास रचते हुए बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया था । बैडमिंटन में ऐसा करने वाली वे भारत की पहली खिलाड़ी हैं। बीजिंग में हुए ओलिंपिक खेलों में भी वे क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थीं।
Editorial

Editorial

Next Story