pariniti chopra
उदयपुर. नगर संवाददाता | झीलों की नगरी (City of lakes) उदयपुर (Udaipur) में क्कसे राज्यसभा सांसद राघव चड्डा (Raghav Chadha) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की शादी रविवार को होगी। राघव- परिणीति शुक्रवार सुबह उदयपुर पहुंच गए हैं। वेडिंग के लिए पर्ल व्हाइट थीम रखी गई है। शादी में 4 राज्यों के मुख्यमंत्री और कई सेलेब्रिटी शामिल होंगे। शादी की रस्में आज (शनिवार) से शुरू होंगी, लेकिन परिणीति के हाथ में मेहंदी आज ही लगाई जाएगी।
एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ स्वागत
राघव-परिणीति (Raghav-Parineeti) सुबह करीब 9:30 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर उतरे। यहां होटल स्टाफ की ओर से स्वागत किया गया। राजस्थानी अंदाज में हुए इस वेलकम को देखकर दोनों काफी खुश नजर आए। परिणीति ने लाल रंग का सूट पहना था। दोनों की सिक्योरिटी के लिए राजस्थान
(Rajasthan)
पुलिस के साथ पंजाब से आए बॉडी गार्ड्स को भी यहां तैनात किया गया। इसके अलावा 100 से ज्यादा प्राइवेट गार्ड्स भी लगाए गए हैं।
केजरीवाल - मान - गहलोत सहित समेत कई नेता आएंगे
राघव-परिणीति की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal), पंजाब (Panjab) के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Man) शनिवार शाम उदयपुर पहुंचेंगे।
केजरीवाल लेक पैलेस (Lake Palace) में ही ठहरेंगे और शादी की रस्मों में शामिल होंगे। वे 25 सितंबर सुबह 11:45 बजे उदयपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Galhot) भी 24 सितंबर को शादी समारोह में हिस्सा लेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत अन्य नेता भी शामिल हो सकते हैं। परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
(Priyanka Chopra)
अपनी बेटी के साथ शनिवार को आएंगी और उनके पति निक जोनस के आने की संभावना कम है, क्योंकि उनका कोई बिजी शेड्यूल है। इसके अलावा बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। शादी में करण जौहर, टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी आएंगे।
होटल में एंट्री करते ही मोबाइल कैमरे पर लगेगा ब्लू कलर का टेप
सूत्रों के अनुसार इस शादी की तैयारियों के साथ इवेंट के फोटो और वीडियो बाहर नहीं जाएं, इसकेलिए खास तैयारी की गई है। होटल में एंट्री करने वालों के मोबाइल कैमरे पर ब्लू कलर का टेप चिपकाया जाएगा, जिससे वे शादी- समारोह में किसी तरह की वीडियो- फोटो न खींच सकें। इस ब्लू टेप की खास बात ये है कि मोबाइल कैमरे पर एक बार ब्लू टेप लगने के बाद अगर उसे कोई हटाता है तो टेप पर एक एरो का सिंबल नजर आएगा। इससे सिक्योरिटी द्वारा चैक करने पर ये पता लग सकेगा कि कैमरा यूज करने के लिए टेप को हटाया गया है।
Editorial

Editorial

Next Story