✕
बैंक ऑफ महाराष्ट्र को राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान
By EditorialPublished on
षा का सर्वोच्च सम्मान “कीर्ति पुरस्कार” (Kirti Puraskar) प्रदान किया गया। इस वर्ष बैंक को “श्रेष्ठ गृह पत्रिका” और “श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन” के अंतर्गत यह पुरस्कार प्राप्त हुआ।

x

पुणे । बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा हिन्दी के श्रेष्ठ कार्य केलिए राजभाषा का सर्वोच्च सम्मान “कीर्ति पुरस्कार” (Kirti Puraskar) प्रदान किया गया। इस वर्ष बैंक को “श्रेष्ठ गृह पत्रिका” और “श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन” के अंतर्गत यह पुरस्कार प्राप्त हुआ। गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा से बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ ए. एस. राजीव ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। कार्यक्रम में बैंक के ए. बी. विजय कुमार, कार्यपालक निदेशक और आशीष पाण्डेय, कार्यपालक निदेशक, अमित श्रीवास्तव, सीवीओ, के. राजेश कुमार, महाप्रबंधक (मा.सं.प्र. व राजभाषा) तथा डॉ. राजेन्द्र श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) भी उपस्थित थे।
Next Story
Related News
X

